facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok Sabha Elections: तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान

Advertisement

तीसरे चरण में सपा महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद से तो शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव बदांयू से मैदान में हैं।

Last Updated- May 06, 2024 | 8:00 PM IST
Voting begins in the first phase of India's general election

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश में तीसरे चऱण में मंगलवार को 10 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमें आगरा, फतेहपुर सीकरी, मैनपुरी, फिरोजाबाद, हाथरस, संभल, आंवला, बरेली, बदांयू और एटा शामिल हैं।

इन सीटों पर लड़ रहे प्रमुख प्रत्याशियों में आगरा से केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, मैनपुरी से समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह एटा से शामिल हैं।

इसी चरण में सपा महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद से तो शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव बदांयू से मैदान में हैं। बीते लोकसभा चुनाव में इस चरण की दस सीटों में से मैनपुरी और संभल को छोड़कर आठ सीटें भाजपा ने जीती थी। इस चरण के चुनाव में विपक्षी इंडिया गठबंधन की ओर से सपा नौ सीटों पर जबकि कांग्रेस एक सीट फतेहपुर सीकरी में चुनाव लड़ रही है।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने बताया कि तीसरे चरण में मतदान सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक होगा। तीसरे चरण में कुल 18914788 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे।

तीसरे चरण में 20,415 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं जिनमे से 50 फीसदी मतदेय स्थलों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है। इन मतदेय स्थलों में 4390 को आयोग ने संवेदनशील बताया है। उन्होंने बताया कि 10 लोकसभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्रों में 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

तीसरे में सबसे अधिक मतदाता आगरा में 2.72 लाख हैं तो सबसे कम एटा में 17.52 लाख हैं। सबसे अधिक 13 प्रत्याशी बरेली में और सबसे कम सात फिरोजाबाद में हैं। मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग ने 3 विशेष प्रेक्षक,10 सामान्य प्रेक्षक, 6 पुलिस प्रेक्षक और 14 व्यय प्रेक्षक तैनात किये हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान प्रतिशत की जानकारी 2-2 घण्टे पर दी जाएगी इसके अलावा वोटर टर्नआउट एप एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया हैण्डलस् पर भी मतदान प्रतिशत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Advertisement
First Published - May 6, 2024 | 8:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement