facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाया जाना चाहिए: केसीआर

Advertisement

केसीआर ने कहा: भाजपा को तेलंगाना में सबक सिखाएं, एक भी मेडिकल कॉलेज या नवोदय विद्यालय नहीं दिया

Last Updated- November 03, 2023 | 7:34 PM IST
KCR

भारत राष्ट्र समिति (BRS) के प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में एक भी मेडिकल कॉलेज या नवोदय विद्यालय की मंजूरी नहीं दी जिसके कारण उसे 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में सबक सिखाया जाना चाहिए।

केसीआर के नाम से मशहूर राव ने यहां एक चुनावी रैली में कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी समेत उसके नेता कहते हैं कि अगर वे सत्ता में आए तो वे एकीकृत भूमि प्रबंधन पोर्टल ‘धरणी’ हटा देंगे जिससे फिर से ‘‘बिचौलिया राज’’ का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।

उन्होंने कहा कि बीआरएस सरकार ने 10 वर्ष में अल्पसंख्यक कल्याण कार्यों पर 12,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 900 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘हम केंद्र से प्रत्येक जिले में नवोदय स्कूल बनाने के लिए कह रहे हैं। एक भी नवोदय स्कूल को स्वीकृति नहीं दी गयी। उन्होंने राज्य को एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं दिया। उन्हें सबक सिखाने की जरूरत हैं, वरना वे हम पर हावी हो जाएंगे।’’

उन्होंने लोगों से यह आकलन करने के लिए कहा कि किस पार्टी ने उन्हें फायदा पहुंचाया और चुनाव में वोट डालने से पहले इस बारे में सोचने को कहा। राव ने अपील की, ‘‘कांग्रेस ने 50 साल तक इस देश और राज्य पर राज किया। इस बीच कुछ समय के लिए तेलुगु देशम पार्टी आयी। बीआरएस पिछले 10 साल से शासन कर रही है।

विकास का इतिहास आपके सामने है। मैं चाहता हूं कि आप तथ्यों के आधार पर फैसला करें।’’ उन्होंने कहा कि जब राज्य का गठन हुआ था तो पर्याप्त बिजली और पेयजल सुविधाओं के बिना यह पूरी तरह अस्त-व्यस्त था। उन्होंने कहा कि अब तेलंगाना देश का इकलौता राज्य है जो किसानों को 24 घंटे निशुल्क बिजली उपलब्ध कराता है।

केसीआर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान उर्वरकों की कमी रहती थी लेकिन आज मिलावट रहित बीजों के अलावा वे प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं जिससे राज्य के कृषि क्षेत्र में प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द के कारण तेलंगाना में पिछले 10 साल के दौरान एक दिन भी कर्फ्यू नहीं लगाया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब तक केसीआर जिंदा है तब तक तेलंगाना एक धर्मनिरपेक्ष राज्य बना रहेगा।’’ बीआरएस नेता ने कहा कि कांग्रेस इस देश में दलितों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती है।

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 7:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement