facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Telangana polls : ईडी ने फेमा मामले में कांग्रेस उम्मीदवार विवेक वेंकटस्वामी के ठिकानों की तलाशी ली

Advertisement

विवेक 600 करोड़ रुपये से अधिक की घोषित संपत्ति के साथ, तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सबसे अमीर नेता हैं।

Last Updated- November 21, 2023 | 12:52 PM IST
Enforcement Directorate
File Photo: Enforcement Directorate

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को तेलंगाना की चेन्नूर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विवेक वेंकटस्वामी और कुछ अन्य के परिसरों की तलाशी ली। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी चेन्नूर और हैदराबाद में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत तलाशी ले रही है। पूर्व सांसद ने इस महीने की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया था तथा हैदराबाद में पार्टी नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

विवेक 600 करोड़ रुपये से अधिक की घोषित संपत्ति के साथ, तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सबसे अमीर नेता हैं। विवेक और उनकी पत्नी के पास 377 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इसमें से ज्यादातर, विभिन्न कंपनियों के शेयर हैं, जिसमें उनकी अपनी विसाका इंडस्ट्रीज भी शामिल है।

परिवार की अचल संपत्ति 225 करोड़ रुपये से अधिक है। उनके द्वारा दाखिल हलफनामे के मुताबिक, विवेक और उनकी पत्नी पर 41.5 करोड़ रुपये की देनदारियां या कर्ज है।

पिछले वित्त वर्ष 2019 में विवेक की वार्षिक आय 4.66 करोड़ रुपये थी जो इस साल बढ़कर 6.26 करोड़ रुपये हो गई, जबकि इसी अवधि के दौरान उनकी पत्नी की वार्षिक आय 6.09 करोड़ रुपये से बढ़कर 9.61 करोड़ रुपये हो गई।

Advertisement
First Published - November 21, 2023 | 12:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement