facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी-हिंडनबर्ग विवाद के बीच लोक लेखा समिति ने 24 अक्टूबर को SEBI प्रमुख को तलब किया

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि वित्त मंत्रालय, आर्थिक मामलों के विभाग और संचार मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों को भी पीएसी के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है।

Last Updated- October 05, 2024 | 10:13 AM IST
Madhabi Puri Buch
SEBI chief Madhabi Puri Buch

संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) ने देश के शीर्ष नियामक प्राधिकरणों के कामकाज की समीक्षा करने का निर्णय लिया है तथा भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) और भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के प्रमुखों को 24 अक्टूबर को बुलाया है।

सूत्रों ने बताया कि वित्त मंत्रालय, आर्थिक मामलों के विभाग और संचार मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों को भी पीएसी के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच और ट्राई के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी के प्रतिनिधि भी समिति के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं। समिति ने अदाणी-हिंडनबर्ग विवाद के बीच यह फैसला किया है।

सूत्रों ने बताया कि संसदीय कार्यप्रणाली में परंपरा है कि संस्थाओं के प्रमुखों को जब भी बुलाया जाता है तो उन्हें संसदीय समिति की बैठक में उपस्थित होना पड़ता है।

Advertisement
First Published - October 5, 2024 | 9:02 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement