facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिसंबर में 12 कंपनियों ने IPO से लगभग 9,000 करोड़ रुपये जुटाए

Advertisement

इस महीने डोम्स इंडस्ट्रीज, फ्लेयर, इंडिया शेल्टर फाइनेंस और आईनॉक्स सीवीए शेयर बाजार में लिस्ट हुईं, जबकि आजाद इंजीनियरिंग गुरुवार को कारोइस महीने डोम्स इंडस्ट्बार शुरू करेगी।

Last Updated- December 27, 2023 | 4:52 PM IST
money

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के माध्यम से दिसंबर में लगभग 12 कंपनियों ने 8,931.69 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस संदर्भ में दिसंबर, 2023 दो साल का सबसे बेहतर माह रहा है। इससे पहले 2021 में दिसंबर के महीने में ही 11 कंपनियों ने आईपीओ से 9,534 करोड़ रुपये जुटाए थे।

विश्लेषण के अनुसार, दिसंबर, 2023 में 12 कंपनियों का आईपीओ खुला। इस सप्ताह छह कंपनियां अपने आईपीओ के बाद सूचीबद्ध हुईं और एक कंपनी बृहस्पतिवार से कारोबार शुरू करेगी।

प्राथमिक बाजार में तेजी को दर्शाते हुए मंगलवार और बुधवार को तीन-तीन कंपनियों ने शेयर बाजार में कदम रखा। जहां मुथूट माइक्रोफिन, मोतीसंस ज्वेलर्स और सूरज एस्टेट डेवलपर्स के शेयर मंगलवार को सूचीबद्ध हुए, वहीं क्रेडो ब्रांड्स, हैप्पी फोर्जिंग्स और आरबीजेड ज्वेलर्स ने बुधवार को अपनी शुरुआत की।

इस महीने डोम्स इंडस्ट्रीज, फ्लेयर, इंडिया शेल्टर फाइनेंस और आईनॉक्स सीवीए शेयर बाजार में लिस्ट हुईं, जबकि आजाद इंजीनियरिंग गुरुवार को कारोबार शुरू करेगी।

आईपीओ के जरिये 570 करोड़ रुपये जुटाने वाली इनोवा कैपटैब के सूचीबद्ध होने की तारीख की घोषणा अभी बाकी है। आईपीओ के माध्यम से डोम्स इंडस्ट्रीज ने 1,200 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि फ्लेयर ने 593 करोड़ रुपये और इंडिया शेल्टर फाइनेंस ने 1,200 करोड़ रुपये जुटाए।

आईनॉक्स सीवीए ने 1,459.32 करोड़ रुपये जुटाए और मुथूट माइक्रोफिन की शुरुआती शेयर बिक्री 960 करोड़ रुपये की थी।

अन्य कंपनियों में मोतीसंस ज्वेलर्स ने 151 करोड़ रुपये, सूरज एस्टेट डेवलपर्स (400 करोड़ रुपये), क्रेडो ब्रांड्स (549.77 करोड़ रुपये), हैप्पी फोर्जिंग्स (1,008.6 करोड़ रुपये), आरबीजेड ज्वेलर्स (100 करोड़ रुपये) और आजाद इंजीनियरिंग (740 करोड़ रुपये) रहीं। इन 12 कंपनियों ने संयुक्त रूप से 8,931.69 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Advertisement
First Published - December 27, 2023 | 4:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement