facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली में विपरीत दिशा में गाड़ी चलाने के मामलों में 20 प्रतिशत की वृद्धि

Advertisement

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले साल हमने नियमों का उल्लंघन करते पाए गए लोगों को 1,24,593 नोटिस भेजे थे। इस साल इसी उद्देश्य से 1,03,283 नोटिस भेजे गए हैं।’’

Last Updated- September 21, 2024 | 1:10 PM IST
Vehicles
Representative Image

दिल्ली की सड़कों पर विपरीत दिशा में गाड़ी चलाने के मामलों में पिछले साल से अब तक 20.63 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी है। दिल्ली पुलिस द्वारा साझा किए आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले साल हमने नियमों का उल्लंघन करते पाए गए लोगों को 1,24,593 नोटिस भेजे थे। इस साल इसी उद्देश्य से 1,03,283 नोटिस भेजे गए हैं।’’

पुलिस आंकड़ों के अनुसार, विपरीत दिशा में गाड़ी चलाने के लिए जारी किए चालान पिछले साल से अब तक 29 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। आंकड़ों के अनुसार, इस साल एक जनवरी से 31 अगस्त तक दिल्ली पुलिस ने 76,849 चालान जारी किए हैं।

पिछले साल इसी अवधि के दौरान विपरीत दिशा में गाड़ी चलाने के लिए 59,527 चालान जारी किए गए थे। पुलिस ने कहा कि उन्होंने गाड़ी चलाते वक्त लोगों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल में भारी वृद्धि देखी है। आठ महीने की अवधि में पुलिस ने गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल फोन के इस्तेमाल के लिए 19,422 चालान जारी किए हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले साल हमने गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के लिए पांच नोटिस भेजे थे और इस साल 125 नोटिस भेजे हैं।’’ दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल 15 अगस्त तक के आंकड़ों की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में चार प्रतिशत की वृद्धि हुई है पुलिस के अपराध संबंधी आंकड़ों के अनुसार, इस साल 15 अगस्त तक कुल 831 जानलेवा दुर्घटनाएं हुईं जो 2023 की तुलना में 4.01 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल इस अवधि के दौरान 799 दुर्घटनाएं हुई थीं।

Advertisement
First Published - September 21, 2024 | 1:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement