facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group ने अहमदाबाद के कुछ हिस्सों में ग्रीन हाइड्रोजन मिश्रण वाली पीएनजी की आपूर्ति शुरू की

Advertisement

‘लिंक्डइन’ पर पोस्ट में कंपनी ने यह जानकारी दी। स्वच्छ मार्गों के माध्यम से उत्पादित हाइड्रोजन को प्राकृतिक गैस पाइपलाइन में डाला जाता है।

Last Updated- October 06, 2024 | 1:23 PM IST
Adani Group
Representative Image

अदाणी समूह ने उत्सर्जन में कटौती और शुद्ध-शून्य उत्सर्जन लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से अहमदाबाद के कुछ हिस्सों में घरों में आपूर्ति की जाने वाली खाना खाना पकाने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) में हरित हाइड्रोजन का मिश्रण शुरू कर दिया है।

फ्रांस की ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज टोटलएनर्जीज के साथ समूह की शहर गैस वितरण इकाई अदाणी टोटल गैस लि. (एटीजीएल) ने अहमदाबाद के शांतिग्राम में पाइप वाली प्राकृतिक गैस आपूर्ति में 2.2-2.3 प्रतिशत हरित हाइड्रोजन का मिश्रण करना शुरू कर दिया है।

‘लिंक्डइन’ पर पोस्ट में कंपनी ने यह जानकारी दी। स्वच्छ मार्गों के माध्यम से उत्पादित हाइड्रोजन को प्राकृतिक गैस पाइपलाइन में डाला जाता है। कंपनी ने इलेक्ट्रोलाइसिस प्रक्रिया के माध्यम से पानी को हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में विभाजित करने के लिए पवन या सौर ऊर्जा जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का उपयोग करके हरित हाइड्रोजन का उत्पादन शुरू किया है। इस हाइड्रोजन को प्राकृतिक गैस में मिलाया जाता है।

इसकी आपूर्ति घरों में खाना पकाने के लिए और उद्योग को की जाती है। एटीजीएल ने बयान कहा, ‘‘हम अहमदाबाद के अदाणी शांतिग्राम में अपने हाइड्रोजन मिश्रण प्रणाली के सफलता से शुरू होने की घोषणा करते हुए काफी रोमांचित हैं।’’

पोस्ट में कहा गया है कि यह परियोजना 4,000 घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को निर्बाध हाइड्रोजन-मिश्रित प्राकृतिक गैस प्रदान करेगी। वर्तमान में, सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक एनटीपीसी गुजरात के सूरत जिले के कवास में घरों को हरित हाइड्रोजन मिश्रित प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करती है। गेल (इंडिया) लिमिटेड भी मध्य प्रदेश के इंदौर में ग्रे हाइड्रोजन के साथ सीएनजी की आपूर्ति के लिए एक छोटी पायलट परियोजना पर काम कर रही है। एटीजीएल की परियोजना अबतक की सबसे बड़ी है।

कंपनी धीरे-धीरे प्राकृतिक गैस में हरित हाइड्रोजन मिश्रण को पांच प्रतिशत और अंततः आठ प्रतिशत तक बढ़ाएगी और शांतिग्राम से आगे अहमदाबाद के अन्य हिस्सों और अंततः अन्य क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति बढ़ाएगी।

एटीजीएल ने कहा, ‘‘यह उपलब्धि हमारे कार्बन उत्सर्जन को कम करने और स्वच्छ ऊर्जा समाधान की ओर बढ़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हाइड्रोजन को प्राकृतिक गैस के साथ मिलाकर हम ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम कर रहे हैं, ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ा रहे हैं और सतत विकास का समर्थन कर रहे हैं।’’ एटीजीएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुरेश पी मंगलानी ने कहा कि कंपनी की यह अग्रणी पहल ‘भारत के ऊर्जा परिदृश्य को कार्बन मुक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम’ है।

Advertisement
First Published - October 6, 2024 | 1:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement