facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Power Stock: मजबूत तिमाही नतीजों का असर, बीते सात दिन में करीब 10% चढ़ा अदाणी पावर का शेयर

Advertisement

शार्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग की इस साल जनवरी में अदाणी ग्रुप के खिलाफ रिपोर्ट आने के बाद कंपनी का शेयर 132.55 के ऑल टाइम लो लेवल पर चला गया था।

Last Updated- November 03, 2023 | 5:24 PM IST
अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग के दावों को ‘भ्रामक’ बताकर खारिज कियाHindenburg-Adani Case: Adani Group rejects Hindenburg's claims as 'misleading

अदाणी ग्रुप (Adani group) की कंपनी अदाणी पावर (Adani Power Stock) के शेयर में पिछले सात दिनों के दौरान जोरदार उछाल आया है। अदाणी पावर का शेयर शुक्रवार के इंट्रा-डे कारोबार में बीएसई पर 3.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बता दें कि कंपनी ने 30 सितंबर, 2023-24 समाप्त तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है जिसके बाद कंपनी का शेयरों में उछाल आया है। सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 9.5 गुना बढ़कर 6,594 करोड़ रुपये हो गया।

इनकम में इजाफे से लाभ बढ़ा

एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी ने 696 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। इनकम में जोरदार उछाल से कंपनी के लाभ में वृद्धि हुई है। साथ ही तिमाही के दौरान बेहतर परिचालन प्रदर्शन, हाई वन-टाइम आय और डेफर्ड टैक्स एसेट की मान्यता से कंपनी को लाभ मिला है।

हिंडनबर्ग रिपोर्ट से लगा था झटका

पिछले सात कारोबारी दिनों में अदाणी पावर के शेयर की कीमत में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 12 सितंबर 2023 को यह 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 409.70 रुपये पर पहुंच गया था और 22 अगस्त, 2022 को 432.50 रुपये के रिकॉर्ड ऑल टाइम हाई लेवल को छू गया था।

शार्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग की इस साल जनवरी में अदाणी ग्रुप के खिलाफ रिपोर्ट आने के बाद कंपनी का शेयर 132.55 के ऑल टाइम लो लेवल पर चला गया था।

अक्टूबर में लगभग 4 प्रतिशत फिसला अदाणी पावर का शेयर

हालांकि, अक्टूबर में अदाणी पावर के शेयर का प्रदर्शन खास नहीं रहा और इसमें बीते माह के दौरान लगभग 15 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। सितंबर के आखिरी कारोबारी दिन पर कंपनी का शेयर 377.15 रुपये बंद हुआ था। वहीं, 31 अक्टूबर को यह 362.7 रुपये पर बंद हुआ, जो इसमें 14.45 रुपये या 3.83 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है।

पिछले सात कारोबारी दिन में 30 रुपये से ज्यादा चढ़ा

वहीं, पिछले सात कारोबारी दिन में अदाणी पावर के शेयर में जोरदार उछाल देखा गया है। यह 27 अक्टूबर, 2023 को 354.1 रुपये पर बंद हुआ था जबकि आज यह 384.5 रुपये पर बंद हुआ। इस लिहाज से पिछले सात कारोबारी दिन में यह 30.4 रुपये या

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 5:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement