facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Amarnath Yatra Update: जम्मू से 5,800 तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

अमरनाथ यात्रा 52 दिन की है।

Last Updated- July 06, 2024 | 12:16 PM IST
Amarnath Yatra 2024
Representative Image

अमरनाथ यात्रा के लिए 5,800 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक और जत्था शनिवार सुबह जम्मू के दो आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भारी बारिश के बीच तड़के 2:50 और 3:50 बजे 245 वाहनों के दो अलग-अलग काफिलों में 1,118 महिलाओं और 18 बच्चों समेत कुल 5,876 तीर्थयात्रियों का नौवां जत्था भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि 3,759 तीर्थयात्रियों का एक जत्था 134 वाहनों के काफिले में पहलगाम के लिए रवाना हुआ, जबकि 111 वाहनों पर सवार 2,117 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था बालटाल के लिए रवाना हुआ।

अमरनाथ यात्रा 52 दिन की है। यह अनंतनाग जिले के पहलगाम और गंदेरबल जिले के बालटाल से 29 जून को शुरू हुई। इस साल यह यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या डेढ़ लाख से अधिक हो गई है।

First Published - July 6, 2024 | 12:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट