facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ambani और Adani ने मिलाया हाथ, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अदाणी पावर प्रोजेक्ट में खरीदी 26% हिस्सेदारी

Advertisement

समझौते के अनुसार, रिलायंस अदाणी पावर लिमिटेड की मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी महान एनर्जी लिमिटेड में 10 रुपये के फेस वेल्यू पर 5 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदेगी।

Last Updated- April 01, 2024 | 2:37 PM IST
क्रैश हुआ शेयर बाजार, एक ही दिन में निवेशकों के डूब गए 15.32 लाख करोड़ रुपये; अंबानी-अदाणी की संपत्ति इतनी घटीStock market crashed, investors lost Rs 15.32 lakh crore in a single day; Ambani-Adani's wealth decreased so much

Ambani-Adani collaboration: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने गौतम अदाणी के अदाणी ग्रुप (Adani Group) से हाथ मिलाया है।

बता दें रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अदाणी ग्रुप की मध्य प्रदेश बिजली परियोजना में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है। साथ ही कैप्टिव उपयोग के लिए संयंत्रों की 500 मेगावाट बिजली का उपयोग करने के लिए एक समझौते पर साइन किए हैं।

समझौते के अनुसार, रिलायंस अदाणी पावर लिमिटेड की मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी महान एनर्जी लिमिटेड में 10 रुपये के फेस वेल्यू पर 5 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदेगी।

दोनों कंपनियों ने अलग-अलग स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि कैप्टिव उपयोग के लिए 500 मेगावाट उत्पादन क्षमता का उपयोग किया जाएगा।

बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज तेल और गैस से लेकर रीटेक और टेलीकॉम सेक्टर तक फैली हुई है। वहीं, अदाणी ग्रुप समुद्री बंदरगाहों से लेकर हवाई अड्डों, कोयला और खनन तक फैले इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में काम करता है।

ऐसा शायद ही कभी हुआ कि इन दोनों दिग्गजों ने कभी एक जैसे काम में हाथ डाला हो। हालांकि, दोनों कंपनियों ने हाल ही में क्लीन एनर्जी बिजनेस में कई अरब डॉलर का निवेश करनी की घोषणा की है।

इतना ही नहीं दोनों आपसी में प्रतिस्पर्धा से बहुत दूर रहे हैं और साल 2022 में अंबानी से सम्बंधित एक कंपनी ने न्यूज ब्रॉडकास्टर एनडीटीवी में अपनी हिस्सेदारी अदाणी ग्रुप को बेच दी थी। इसी के चलते अदाणी ग्रुप एनडीटीवी का अधिग्रहण कर सका था।

इस महीने की शुरुआत में जामनगर में अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में भी गौतम अदाणी मौजूद थे।

अदाणी पावर ने फाइलिंग में कहा, “अदाणी पावर लिमिटेड (APL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी महान एनर्जी लिमिटेड (MEL) ने कैप्टिव यूजर के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के साथ 500 मेगावाट के लिए 20 साल का लॉन्ग टर्म बिजली खरीद समझौता (PPA) किया है।”

Advertisement
First Published - April 1, 2024 | 2:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement