facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Apple: एप्पल की बड़ी तैयारी! भारत में अपने उत्पादन पांच गुना बढ़ाकर 40 अरब डॉलर करने की योजना

Advertisement

एप्पल भारत में आईफोन बनाती है और अगले साल से एयरपॉड्स बनाने की उसकी योजना है।

Last Updated- September 24, 2023 | 6:07 PM IST
Apple

आईफोन (iPhone) बनाने वाली कंपनी एप्पल (Apple) की योजना भारत में अगले पांच साल में उत्पादन पांच गुना से अधिक बढ़ाकर 40 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 3.32 लाख करोड़ रुपये) करने की है। एक सरकारी सूत्र ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में सात अरब अमेरिकी डॉलर के उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है।

अधिकारी ने कहा, ”एप्पल की योजना अगले 4-5 वर्षों में भारत में उत्पादन बढ़ाकर 40 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक करने की है। पिछले वित्त वर्ष में यह सात अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर गया है।”

एप्पल ने इस बारे में ईमेल से भेजे गए सवालों के जवाब नहीं दिए। एप्पल भारत में आईफोन बनाती है और अगले साल से एयरपॉड्स बनाने की उसकी योजना है। अधिकारी ने कहा कि एप्पल की भारत में आईपैड या लैपटॉप बनाने की तत्काल कोई योजना नहीं है।

अधिकारी ने कहा, ”आईटी हार्डवेयर पीएलआई में भाग लेने की उनकी कोई योजना नहीं है। वे बाद के चरण में शामिल हो सकते हैं, लेकिन अभी उनका ध्यान मौजूदा उत्पादन स्तर को बढ़ाने पर है।” कंपनी भारत से मोबाइल फोन की सबसे बड़ी निर्यातक बन गई है।

Advertisement
First Published - September 24, 2023 | 6:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement