facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AAP के 7 विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25 करोड़ का ऑफर, अरविन्द केजरीवाल ने BJP पर लगाया आरोप

Advertisement

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली में ‘ऑपरेशन लोटस (कमल) 2.0’ शुरू किया है।

Last Updated- January 27, 2024 | 12:32 PM IST
File Photo: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली में उसकी सरकार को गिराने के लिए उसके सात विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए देने की पेशकश की है।

वहीं, भाजपा की दिल्ली इकाई ने इन आरोपों का खंडन किया है और ‘आप’ को सात विधायकों और जिन लोगों ने उनसे संपर्क किया था, उनके नाम सर्वजनिक करने की चुनौती दी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि ‘‘उन्होंने’’ (भाजपा) उनकी पार्टी के सात विधायकों से संपर्क किया और उन्हें चेतावनी दी कि ‘आप’ संयोजक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘पिछले दिनों इन्होंने दिल्ली के हमारे सात विधायकों से संपर्क कर कहा- ‘कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे। उसके बाद विधायकों को तोड़ेंगे’।’’

AAP के 21 विधायकों से बात हो जाने का दावा

केजरीवाल के अनुसार, फोन करने वाले ने आप के 21 विधायकों से बात हो जाने का दावा किया है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए और दिल्ली सरकार के गिर जाने के बाद चुनाव लड़ने के लिए भाजपा का टिकट दिए जाने का वादा किया गया।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘उनका दावा है कि उन्होंने 21 विधायकों से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के अनुसार, उन्होंने अब तक सात विधायकों से ही संपर्क किया है और सभी ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में आप सरकार को गिराने के लिए कथित शराब घोटाले के सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

केजरीवाल ने कहा,‘‘हमारी सरकार को गिराने के लिए पिछले नौ साल में इन्होंने कई षड्यंत्र रचे, लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया। हमारे सभी विधायक भी मजबूती से साथ खड़े हैं। इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में असफल रहेंगे।’’

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली में ‘ऑपरेशन लोटस (कमल) 2.0’ शुरू किया है।

आतिशी ने कहा, ‘‘उन्होंने आप विधायकों को पैसे की पेशकश कर अपने पाले में करने की इसी तरह की कोशिश पिछले साल भी की थी, लेकिन वे असफल रहे।’’

भाजपा की दिल्ली इकाई के सचिव हरीश खुराना ने आतिशी को चुनौती दी कि वे अपने सातों विधायकों और उन लोगों के भी नाम बताएं जो प्रस्ताव लेकर उनके पास पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि ‘आप’ शराब घोटाले संबंधी मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के समन का पालन नहीं करने वाले केजरीवाल से ध्यान हटाने की कोशिश में ये आरोप लगा रही है।

Advertisement
First Published - January 27, 2024 | 12:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement