facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bandhan Bank का कारोबार सितंबर तिमाही में 24.6 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement

बैंक ने कहा कि उसका कुल कारोबार सितंबर तिमाही में 24.6 प्रतिशत वृद्धि के साथ 2,73,163 करोड़ रुपये रहा है।

Last Updated- October 06, 2024 | 1:39 PM IST
Bandhan Bank
Representative Image

निजी क्षेत्र के बंधन बैंक का कुल कारोबार चालू वित्त वर्ष (2024-25) की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में 24.6 प्रतिशत बढ़ा है। बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी।

बैंक ने कहा कि उसका कुल कारोबार सितंबर तिमाही में 24.6 प्रतिशत वृद्धि के साथ 2,73,163 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,19,712 करोड़ रुपये था।

बैंक ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत में बैंक के ऋण और अग्रिम 1,30,652 करोड़ रुपये थे, जबकि जमा राशि 1,42,511 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

समीक्षाधीन तिमाही के अंत में बैंक के सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में संग्रह दक्षता अनुपात 98.2 प्रतिशत रहा, जबकि पिछली तिमाही (अप्रैल-जून, 2024) में यह 98.7 प्रतिशत था।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत में बैंक के सूक्ष्म-कर्ज कारोबार का संग्रह दक्षता अनुपात 98.1 प्रतिशत रहा, जबकि 30 जून 2024 को समाप्त पिछली तिमाही में यह 98.8 प्रतिशत था। इस बीच, बैंक ने अंतरिम प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रतन कुमार केश का कार्यकाल 10 अक्टूबर से एक महीने के लिए बढ़ा दिया है।

Advertisement
First Published - October 6, 2024 | 1:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement