facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Basmati Rice: निर्यातकों को मिल सकती है राहत, बासमती चावल पर एक्सपोर्ट प्राइस घटाएगी सरकार

Advertisement

सरकार बासमती चावल के लिए MEP को 1,200 डॉलर प्रति मीट्रिक टन से घटाकर 950 डॉलर प्रति मीट्रिक टन कर सकती है।

Last Updated- October 24, 2023 | 4:46 PM IST
Basmati Rice export

केंद्र सरकार बासमती चावल के निर्यात (Basmati Rice Export) के लिए निर्धारित फ्लोर प्राइस या न्यूनतम निर्यात मूल्य (MEP) में कटौती कर सकती है। किसानों और निर्यातकों की व्यापार को नुकसान पहुंचने की शिकायतों के बाद केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से यह कदम उठाया जा सकता है।

सूत्रों ने नाम न उजागर करने की शर्त पर कहा कि सरकार बासमती चावल के लिए फ्लोर प्राइस या न्यूनतम निर्यात मूल्य (MEP) को 1,200 डॉलर प्रति मीट्रिक टन से घटाकर 950 डॉलर प्रति मीट्रिक टन कर सकती है।

बता दें कि सरकार ने प्रमुख राज्यों में चुनाव से पहले स्थानीय स्तर खाद्य की कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए अगस्त में बासमती चावल के शिपमेंट का फ्लोर प्राइस 1,200 डॉलर प्रति टन कर दिया था।

किसानों और निर्यातकों ने जताई थी नाराजगी

नई सीज़न की फसल के आगमन के साथ MEP में कटौती की उम्मीद थी, लेकिन सरकार ने 14 अक्टूबर को कहा कि वह अगली सूचना तक इसे बनाए रखेगी। हालांकि, सरकार के इस कदम से नाराज किसानों और निर्यातकों ने कहा कि नई फसल के कारण घरेलू कीमतों में गिरावट आई है।

किसानों और निर्यातकों के शिकायत के बाद अधिकारियों ने बाद में कहा कि वे सक्रिय रूप से एमईपी की समीक्षा कर रहे है और इस दिशा में जल्द एक फैसला लिया जाएगा।

कई देशों को बासमती चावल का निर्यात करता है भारत

बता दें कि भारत और पाकिस्तान बासमती चावल के एकमात्र उत्पादक हैं। भारत ईरान, इराक, यमन, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देशों को 40 लाख मीट्रिक टन से अधिक बासमती चावल का निर्यात करता है।

बासमती चावल अपनी सुगंध के लिए प्रसिद्ध लंबे अनाज वाली चावल की प्रीमियम किस्म है। दुनिया के सबसे बड़े चावल निर्यातक भारत ने गैर-बासमती चावल किस्मों के निर्यात पर भी अंकुश लगा रखा है।

एमईपी ने व्यापार को इतनी बुरी तरह प्रभावित किया कि निर्यातकों ने किसानों से चावल खरीदना बंद कर दिया था। सरकार अगर फ्लोर प्राइस घटाने का फैसला लेती है तो, इससे बासमती चावल का व्यापार फिर से शुरू करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - October 24, 2023 | 4:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement