facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

23 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच देशभर में 38 लाख शादियां, 4.7 लाख करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद

Advertisement

सिर्फ दिल्ली में इस सीजन में चार लाख शादियां होने की उम्मीद है, जिससे लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।

Last Updated- November 21, 2023 | 7:01 PM IST
Groom

दिवाली के त्योहारी सीजन में रिकॉर्ड बिक्री के बाद कारोबारी समुदाय 23 नवंबर से शुरू होने वाले शादी-विवाह के सीजन (Wedding season) में उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने उम्मीद जताई है कि 23 नवंबर से शुरू हो रहे शादियों के आगामी सीजन में देशभर में लगभग 38 लाख विवाह संपन्न होंगे, जिनसे वस्तुओं और सेवाओं को मिलाकर देश में लगभग 4.74 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होगा।

CAIT ने कहा कि इस सीजन में उपभोक्ताओं द्वारा शादी की खरीदारी और विभिन्न सेवाओं की खरीद से संबंधित खर्च पिछले साल की तुलना में लगभग एक लाख करोड़ रुपये अधिक है। यह अनुमान विभिन्न राज्यों के 30 शहरों में व्यापार निकायों और वस्तुओं और सेवाओं के हितधारकों से मिले आंकड़ों पर आधारित हैं।

23 नवंबर-15 दिसंबर के दौरान लगभग 38 लाख शादियां

कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने पीटीआई-भाषा से कहा, “यह अनुमान लगाया गया है कि इस अवधि (23 नवंबर-15 दिसंबर) के दौरान लगभग 38 लाख शादियां होंगी और कुल खर्च लगभग 4.7 लाख करोड़ रुपये होगा।”

उन्होंने कहा, “पिछले साल लगभग 32 लाख शादियां हुईं और कुल खर्च 3.75 लाख करोड़ रुपये हुआ। तो, इस वर्ष (खर्च में) लगभग एक लाख करोड़ रुपये की वृद्धि की उम्मीद है जो भारतीय अर्थव्यवस्था और खुदरा व्यापार के लिए एक अच्छा संकेत है।”

देवोत्थान एकादशी 23 नवंबर से शुरू, सिर्फ दिल्ली में चार लाख शादियां 

कैट ने कहा कि शादियों का सीजन कल देवोत्थान एकादशी 23 नवंबर से शुरू हो रहा है, जो 15 दिसंबर तक चलेगा। नवंबर में विवाह की तारीखें 23,24,27,28,29 हैं, जबकि दिसंबर में विवाह की तारीखें 3,4,7,8,9 और 15 हैं।

खंडेलवाल ने कहा कि सिर्फ दिल्ली में इस सीजन में चार लाख शादियां होने की उम्मीद है, जिससे लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - November 21, 2023 | 6:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement