facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हरियाणा के कॉलेजों को पंजाब यूनिवर्सिटी से संबद्ध करने प्रस्ताव को भगवंत मान ने किया खारिज

Advertisement
Last Updated- June 05, 2023 | 4:04 PM IST
Punjab CM Bhagwant Mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि उन्होंने हरियाणा के महाविद्यालयों को पंजाब विश्वविद्यालय से संबद्ध करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से संचालित विश्वविद्यालय हमेशा से पंजाब की विरासत व धरोहर से जुड़ा रहा है। उन्होंने हरियाणा के अपने समकक्ष मनोहर लाल खट्टर के साथ बैठक के बाद यह बात कही।

बैठक में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी मौजूद रहे। मान ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय हमेशा से पंजाब की विरासत, धरोहर, भावना, संस्कृति और साहित्य से जुड़ा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने उन्हें कहा कि हमारी तरफ से ‘न’ है।’’

मुख्यमंत्री ने याद किया कि देश के बंटवारे के बाद पंजाब विश्वविद्यालय (PU) को पंजाब की तत्कालीन राजधानी लाहौर से होशियारपुर स्थानांतरित किया गया और इसके बाद पंजाब की मौजूदा राजधानी चंडीगढ़ से संचालन शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पंजाब के 175 महाविद्यालय और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के 30 महाविद्यालय पीयू से संबद्ध हैं।

गौरतलब है कि इस मुद्दे पर एक जून को हुई बैठक में पंजाब के राज्यपाल पुरोहित ने हरियाणा के महाविद्यालयों को पीयू से संबद्ध करने की संभावना की बात की थी जिस पर मान ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं, एक जून की बैठक में खट्टर ने कहा था कि पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 के तहत पंजाब विश्वविद्यालय में हरियाणा को भी हिस्सा दिया गया था और हरियाणा के क्षेत्रीय केंद्र तथा महाविद्यालय इससे संबद्ध थे लेकिन 1973 में एक अधिसूचना जारी कर संबद्धता को खत्म कर दिया गया।

Also read: NIRF rankings 2023: IIT मद्रास लगातार पांचवें वर्ष टॉप पर, IISc बेंगलुरु टॉप यूनिवर्सिटी, देखें पूरी लिस्ट

पिछले साल हरियाणा विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार से सिफारिश की थी कि वह पंजाब विश्वविद्यालय में राज्य के हिस्से को बहाल करे।

Advertisement
First Published - June 5, 2023 | 4:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement