facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bharti Hexacom IPO: कल खुलेगा एयरटेल की सब्सिडियरी कंपनी का IPO; चेक करें प्राइस बैंड समेत सभी डिटेल्स

Advertisement

Bharti Hexacom का आईपीओ 3 अप्रैल को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। निवेशक इस इश्यू में 5 अप्रैल तक पैसा लगा सकेंगे।

Last Updated- April 02, 2024 | 9:32 AM IST
Afcons Infrastructure IPO:

Bharti Hexacom IPO: भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की सब्सिडियरी भारती हेक्साकॉम (Bharti Hexacom) का आईपीओ कल यानी तीन अप्रैल को खुलने वाला है। कंपनी ने इश्यू का प्राइस बैंड भी तय कर दिया है।

जो निवेशक वित्त वर्ष 2024-25 के इस पहले आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए हम इससे जुड़ी जानकारी साझा कर रहे हैं।

जानें Bharti Hexacom IPO के बारे में-

कब खुलेगा आईपीओ?

Bharti Hexacom का आईपीओ 3 अप्रैल को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। निवेशक इस इश्यू में 5 अप्रैल तक पैसा लगा सकेंगे। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 2 अप्रैल को खुल जाएगा।

क्या है प्राइस बैंड?

कंपनी ने अपने ₹4,275 करोड़ के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 542-570 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, आईपीओ में 7.5 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (OFS) शामिल है, जो Telecommunications Consultants India Ltd द्वारा 15 प्रतिशत हिस्सेदारी का संकेत देता है, जिसमें कोई नया इश्यू कंपोनेंट नहीं है। चूंकि यह एक ओएफएस है, भारती हेक्साकॉम को आईपीओ से कोई आय प्राप्त नहीं होगी।

भारती हेक्साकॉम आईपीओ लॉट साइज

निवेशक कम से कम 26 शेयरों के लिए और उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं। इसका मतलब है कि एक लॉट में मिनिमम 26 शेयर होंगे।

भारती हेक्साकॉम आईपीओ प्रमोटर होल्डिंग

कंपनी की प्रमोटर भारती एयरटेल लिमिटेड है।

जानें कंपनी के बारे में-

भारती एयरटेल के पास 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है और बाकी 30 प्रतिशत हिस्सेदारी टेलीकॉम कंसल्टेंट्स इंडिया के पास है।

यह ग्राहकों की संख्या के मामले में टॉप ग्लोबल मोबाइल ऑपरेटरों में से एक है और वित्त वर्ष 2023 तक कंसोलिडेटेड ऑपरेटिंग रेवेन्यू के मामले में भारत का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन सॉल्यूशन प्रोवाइडर है। Bharti Hexacom राजस्थान और नॉर्थ ईस्ट में दूरसंचार सेवाएं प्रदान करता है।

Advertisement
First Published - April 2, 2024 | 9:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement