facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta को लेकर बड़ी खबर, लोन मैनेज करने के लिए कारोबार को अलग एंटिटीज में बांट सकती है कंपनी

Advertisement

कंपनी एक मैनेज्ड स्ट्रक्चर पर विचार कर रही है जो कि अनिल अग्रवाल को गैर-लाभकारी या लो ग्रोथ वाले एसेट्स को बेचने में मदद कर सकता है

Last Updated- September 28, 2023 | 9:11 AM IST
vedanta demerger

वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd.) अपने कर्ज को मैनेज करने के लिए एक नई योजना पर काम कर रही है। अनिल अग्रवाल की वेदांता एक व्यापक रिस्ट्रक्चरिंग प्लान कर रही है, जिसमें कारोबार को कई लिस्टेड एंटिटीज में बांटा जा सकता है।
इसके लिए वेदांता एक डील करने के करीब है, माना जा रहा है कि अगर ये डील होती है तो वेदांता ग्रुप के मेटल से लेकर एनर्जी तक के कर्ज को मैनेज करने में मदद मिल सकती है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से कहा गया है कि वेदांता ने अपने ऋणदाताओं को रिस्ट्रक्चरिंग के बारे में सूचित कर दिया है और आने वाले दिनों में योजनाओं की घोषणा कर सकती है।

इतना ही नहीं ये भी कहा उम्मीद है कि वेदांता एल्युमीनियम, तेल और गैस, लौह अयस्क और स्टील सहित अपने कारोबारों को अलग से लिस्ट कर सकती है। वेदांता लिमिटेड की मूल कंपनी वेदांता रिसोर्सेज, होल्डिंग कंपनी बनी रहेगी। जानकारों के मुताबिक, इस पूरे मामले पर विचार-विमर्श जारी है और अभी तक इस मामले में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

ये भी पढ़ें-  Netflix, Spotify, Hotstar जैसी विदेशी फर्मों को 1 अक्टूबर से देना होगा GST

घटा मार्केट कैप

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी एक मैनेज्ड स्ट्रक्चर पर विचार कर रही है जो कि अनिल अग्रवाल को गैर-लाभकारी या लो ग्रोथ वाले एसेट्स को बेचने में मदद कर सकता है, वहीं निवेशकों के लिए सेमीकंडक्टर्स सहित कंपनी की कुछ नई महत्वाकांक्षाओं पर दांव लगाने का रास्ता खुल सकता है। पिछले 12 महीनों में वेदांता लिमिटेड के शेयरों में आई गिरावट से कंपनी का मार्केट कैप लगभग 777 अरब रुपये (9.3 अरब डॉलर) रह गया है।

ये भी पढ़ें- Battery Swapping Policy: बैटरी स्वैपिंग पर साझेदारों से होगी बात, नए सिरे से विचार-विमर्श करने की योजना

घटी Vedanta की रेटिंग

वेदांता समूह के अगस्त 2024 और मार्च 2025 के बॉन्ड, डॉलर पर 75 सेंट से नीचे ट्रेड कर रहे हैं। इस स्तर को आमतौर पर संकटग्रस्त माना जाता है। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने अगले कुछ महीनों में डेट रिस्ट्रक्चरिंग के बढ़ते जोखिम का हवाला देते हुए इस सप्ताह वेदांता रिसोर्सेज की रेटिंग को और कम कर दिया। मूडीज ने रेटिंग को CAA1 से CAA3 कर दिया गया है। वहीं वेदांता लिमिटेड की रेटिंग को CAA1 से डाउनग्रेड कर CAA2 कर दिया है।

Advertisement
First Published - September 28, 2023 | 9:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement