facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BMW ने 2023 में भारत में की रिकॉर्ड बिक्री, बीएमडब्ल्यू आईएक्स रही सबसे ज्यादा बिकने वाली लक्जरी ईवी

Advertisement

कंपनी ने 2023 में बीएमडब्ल्यू और मिनी ब्रांड की कुल 14,172 इकाइयां बेचीं, जबकि मोटरसाइकिल (बीएमडब्ल्यू मोटरराड) की 8,768 इकाइयां बेचीं।

Last Updated- January 11, 2024 | 2:49 PM IST
BMW
Representative Image

जर्मनी के वाहन निर्माता समूह बीएमडब्ल्यू ने 2023 में भारत में 22,940 इकाइयों की लक्जरी कार और मोटरसाइकिल की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की। कंपनी ने 2023 में बीएमडब्ल्यू और मिनी ब्रांड की कुल 14,172 इकाइयां बेचीं, जबकि मोटरसाइकिल (बीएमडब्ल्यू मोटरराड) की 8,768 इकाइयां बेचीं।

कंपनी की बिक्री 2022 में 19,263 इकाइयों की तुलना में पिछले साल 19 प्रतिशत बढ़ी।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ 2023 बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के लिए रिकॉर्ड कमाई वाला वर्ष रहा। तीनों ब्रांड ‘बीएमडब्ल्यू, मिनी और बीएमडब्ल्यू मोटरराड’ की अभी तक की सबसे अधिक इकाइयां बेची गईं।’’

उन्होंने बताया कि बीएमडब्ल्यू आईएक्स भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला लक्जरी इलेक्ट्रिक वाहन रहा। पावाह ने बताया कि समूह 2024 में दो ईवी और छह बाइक सहित 13 कार पेश करेगा। साथ ही 5-सीरीज और एक्स3 सहित विभिन्न मॉडल पेश करने की भी योजना है। बीएमडब्ल्यू ने 2023 में 23 नए उत्पाद पेश किए थे।

Advertisement
First Published - January 11, 2024 | 2:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement