facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2026: रेलवे को मेगा बूस्ट! नए रेल कॉरिडोर का ऐलान; मुंबई-पुणे समेत इन 7 रूट्स पर दौड़ेंगी हाई स्पीड ट्रेनें

Advertisement

Budget 2026: भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सात हाई-स्पीड रेलवे कॉरिडोर प्रस्तावित करने की योजना की घोषणा की।

Last Updated- February 01, 2026 | 12:25 PM IST
Budget 2026
मुंबई-पुणे के लिए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा और बड़े शहरों के लिए भी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर तैयार किए जाएंगे

Budget 2026: केंद्रीय निर्मला सीतारमण ने रविवार (1 फरवरी) को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश कर दिया। उन्होंने बजट में रेलवे सेक्टर के लिए बड़ी घोषणा की है। बजट 2026 में वित्त मंत्री ने कहा कि देश भर सात नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाये जाएंगे। मुंबई-पुणे के लिए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा और बड़े शहरों के लिए भी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर तैयार किए जाएंगे।

भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सात हाई-स्पीड रेलवे कॉरिडोर प्रस्तावित करने की योजना की घोषणा की। फिलहाल, अहमदाबाद और मुंबई के बीच एक हाई-स्पीड कॉरिडोर पर काम चल रहा है। इसी तरह, दो डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ईस्टर्न और वेस्टर्न कई राज्यों और जिलों को कवर करते हुए ऑपरेशन में हैं।

प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर;

मुंबई – पुणे

पुणे – हैदराबाद

हैदराबाद – बेंगलुरु

हैदराबाद – चेन्नई

चेन्नई – बेंगलुरु

दिल्ली – वाराणसी

वाराणसी – सिलीगुड़ी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ”पर्यावरण के अनुकूल यात्री परिवहन को बढ़ावा देने के लिए हम शहरों के बीच सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करेंगे, जो विकास को जोड़ने वाले कनेक्टर के रूप में काम करेंगे।” उन्होंने बताया कि इन कॉरिडोर का मकसद यात्रा समय कम करना, कार्बन उत्सर्जन घटाना और संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना है।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर बात करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ”पिछले एक दशक में हमारी सरकार ने पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर ढांचे के बड़े स्तर पर ग्रोथ के लिए कई पहल की हैं। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट जैसे नए वित्तीय साधनों का इस्तेमाल भी शामिल है। हम आगे भी पांच लाख से अधिक आबादी वाले टियर-2 और टियर-3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर ध्यान देना जारी रखेंगे, जो अब विकास के नए केंद्र बन चुके हैं।”

Advertisement
First Published - February 1, 2026 | 11:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement