facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cello World IPO: पहले दिन 38 प्रतिशत सब्सक्राइब हुआ सेलो वर्ल्ड का आईपीओ

Advertisement

सेलो वर्ल्ड स्टेशनरी प्रॉडक्ट, लन्च बॉक्स, थर्मस, रसोई से जुड़े बर्तन, सफाई से जुड़े प्रॉडक्ट जैसे प्रॉडक्ट्स बनाती है। देश के 5 अलग-अलग स्थानों पर कंपनी के 13 प्लांट्स हैं।

Last Updated- October 30, 2023 | 8:30 PM IST
Corona Remedies IPO listing

घरेलू इस्तेमाल एवं स्टेशनरी के प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी सेलो वर्ल्ड (Cello World IPO) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) पहले दिन सोमवार को 38 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया।

एनएसई (NSE) पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, आईपीओ के तहत की गई 2,20,61,947 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 82,88,878 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं।

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) की श्रेणी में 94 प्रतिशत बोलियां लगाई गईं जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशक खंड में 35 प्रतिशत बोलियां आईं। वहीं, क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के खंड को सिर्फ दो प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया।

आईपीओ में प्रोमोटर्स एवं मौजूदा शेयरधारकों के पास उपलब्ध शेयरों की ही बिक्री पेशकश की गई है। इसमें नए शेयर जारी नहीं किए गए हैं।

सेलो वर्ल्ड ने शुक्रवार को कहा था कि उसने बड़े (एंकर) निवेशकों से 567 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी का इश्यू एक नवंबर को बंद होगा। इसके लिए 617-648 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है।

Cello World IPO लॉट साइज

निवेशक न्यूनतम 23 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 23 शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते हैं। कंपनी के IPO का आधा हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 35 फीसदी रिटेल निवेशकों और 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।

कब होगा शेयरों का अलॉटमेंट

शेयरों का अलॉटमेंट 6 नवंबर को फाइनल होगा । इसके बाद 9 नवंबर को शेयरों की BSE और NSE पर एंट्री होगी। आईपीओ के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी होगा।

जानें Cello World के बारे में

सेलो वर्ल्ड स्टेशनरी प्रॉडक्ट, लन्च बॉक्स, थर्मस, रसोई से जुड़े बर्तन, सफाई से जुड़े प्रॉडक्ट जैसे प्रॉडक्ट्स बनाती है। देश के 5 अलग-अलग स्थानों पर कंपनी के 13 प्लांट्स हैं। अब कंपनी का लक्ष्य राजस्थान में ग्लास बनाने का एक प्लांट लगाने का है।

Advertisement
First Published - October 30, 2023 | 8:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement