facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली-NCR सहित वेस्ट UP में बारिश की संभावना, UP-बिहार में कंपकंपी जारी रहेगी; जानिए आपके राज्य का क्या है हाल

Advertisement

आज दिल्ली-NCR में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश के साथ साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

Last Updated- January 06, 2025 | 7:38 AM IST
Delhi-NCR Weather
प्रतीकात्मक तस्वीर

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। पूरे उत्तर भारत में धूप न के बराबर निकल रही है। पिछले कई दिनों से दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के अधिकतर जगहों पर सुबह में घना कोहरा छाया रहता है। हालांकि, आज सुबह मौसम ठंडा था, लेकिन हवाएं नहीं चल रही थीं। आइए जानते हैं आज हिंदी पट्टी का मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज दिल्ली-NCR में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश के साथ साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। सुबह को कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी कम थी। आज आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। आज का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है।

यूपी बिहार में भी ठंड का सितम जारी रहेगा

आज पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके विपरीत पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। हालांकि, दोनों क्षेत्रों में मौसम ठंडा रहेगा और घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने लखनऊ,नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्रों को लेकर अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा, बिहार भी आज शीतलहर के प्रकोप से जूझता रहेगा। बिहार में  अगले दो दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। रविवार को 6.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ मोतिहारी राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा। कोहरे के कारण रविवार को पटना एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 900 मीटर भी नहीं थी। इस वजह से खराब मौसम के चलते पटना व दरभंगा एयरपोर्ट से 16 विमानों की उड़ानें रद रहीं।

हरियाणा-पंजाब के कई जिलों में येलो अलर्ट

हरियाणा के सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, अंबाला और करनाल जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के  बठिंडा, बरनाला, मुक्तसर, मोगा और चंडीगढ़ सहित कई जिलों में घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब की बात करें तो आज यहां घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है। इसके चलते ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। इसके अलावा 7 से 9 जनवरी तक भी घने कोहरे का येलो अलर्ट है।

पहाड़ों का क्या है हाल

अगर बात उत्तरी पहाड़ी राज्यों की करें तो जम्मू कश्मीर के कुकरनाग,कुपवाड़ा, गुलमर्ग, श्रीनगर में आज भी न्यूनतम पारा माइनस में रहेगा। उत्तराखंड में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 7 से 11 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। हिमाचल प्रदेश में आज शीतलहर के साथ बर्फबारी और कहीं-कहीं भारी बारिश की भी चेतावनी है। हिमाचल में 7 से 9 जनवरी तक भी भीषण ठंड जारी रहेगी।

Advertisement
First Published - January 6, 2025 | 7:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement