facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

China Masters: फाइनल में हारी सात्विक और चिराग की जोड़ी, दुनिया की नंबर एक जोड़ी ने हराया

Advertisement

भारत की चैम्पियन जोड़ी पहला गेम 19-21 से गंवा बेठी लेकिन उन्होंने शानदार रैली से वापसी करते हुए दूसरा गेम 21-18 से जीत लिया।

Last Updated- November 26, 2023 | 5:13 PM IST

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी रविवार को यहां चाइना मास्टर्स (China Masters) के पुरुष युगल के फाइनल में चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग की जोड़ी से हार गयी।

भारत की चैम्पियन जोड़ी पहला गेम 19-21 से गंवा बेठी लेकिन उन्होंने शानदार रैली से वापसी करते हुए दूसरा गेम 21-18 से जीत लिया।

उन्होंने निर्णायक गेम में 1-8 से पिछड़ने के बावजूद वापसी का प्रयास किया लेकिन इसे 19-21 से गंवाकर एक घंटे 11 मिनट में पराजित हो गये।

यह भारतीय जोड़ी अपने दूसरे बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 खिताब से महज एक जीत दूर थी लेकिन लियांग वेई केंग और वांग की दुनिया की नंबर एक जोड़ी ने उनकी इस उम्मीद को पूरा नहीं होने दिया।

हांगझोउ एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय जोड़ी ने दूसरे गेम में वापसी की और इसे निर्णायक गेम तक ले गये। लेकिन चीन की जोड़ी ने संयम बनाये रखा और खिताब जीत लिया।

Advertisement
First Published - November 26, 2023 | 5:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement