facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

China Masters: सेमीफाइनल में पहुंची सात्विक और चिराग की जोड़ी

Advertisement

इस साल इंडोनेशिया सुपर 1000, कोरिया सुपर 500 और स्विस सुपर 300 जीतने वाले सात्विक और चिराग के सामने अंतिम चार में चीन की जोड़ी की चुनौती होगी।

Last Updated- November 24, 2023 | 5:13 PM IST

एशियाई खेलों के चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरूष जोड़ी ने चीन मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शुक्रवार को यहां इंडोनेशिया के लियो रोली कारनांडो और डेनियल मार्टिन की जोड़ी पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय युगल जोड़ी ने विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज इंडोनेशियाई जोड़ी को 46 मिनट में 21-16 21-14 से हराया।

इस साल इंडोनेशिया सुपर 1000, कोरिया सुपर 500 और स्विस सुपर 300 जीतने वाले सात्विक और चिराग के सामने अंतिम चार में चीन की जोड़ी की चुनौती होगी।

चीन की दो जोड़ियों के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हे जी टिंग और रेन जियांग यू की जोड़ी आठवीं वरीयता प्राप्त लियू यू चेन और ओयू जुवान यी से भिड़ेगी। विश्व रैंकिंग की पूर्व शीर्ष भारतीय जोड़ी ने अपने खेल में शानदार समन्वय दिखाया। दोनों लगातार अपनी जगह को बदलते रहे और बीच-बीच में करारे प्रहार करते हुए उन्होंने इंडोनेशिया की जोड़ी को दबाव में डाल दिया।

मैच की शुरुआत में दोनों जोड़ियों के बार करीबी मुकाबला था। पहले ब्रेक के बाद स्कोर 14-14 की बराबरी पर पहुंचा लेकिन इसके बाद भारतीय जोड़ी ने अपनी गति को बढ़ाया।

चिराग ने इस दौरान शटल और कोर्ट की सीमारेखा पर शानदार समझ दिखाते हुए स्कोर को 19-16 से अपने पक्ष में कर दिया। उन्होंने दो और करारे प्रहार के साथ पहला गेम भारत के नाम किया।

पहले गेम के आखिर में मिली लय को भारतीय जोड़ी दूसरे गेम में जारी रखने में सफल रही। उन्होंने 5-2 की बढ़त हासिल करने के बाद नेट पर शानदार नियंत्रण दिखाते हुए ब्रेक के समय 11-6 की बढ़त बना ली।

ब्रेक के अल्प विश्राम के बाद भी भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया के खिलाड़ियों को कोई मौका नहीं दिया और 17-10 के स्कोर के साथ अपना दबदबा कायम रखा। इसके बाद दोनों जोड़ियों के बीच 48 शॉट की लंबी रैली चली जिसे मार्टिन के कमाल के स्मैश से इंडोनेशिया ने जीता।

मार्टिन ने एक और करारा प्रहार किया लेकिन इस बार शटल नेट से टकरा गयी जिससे भारतीय जोड़ी को सात मैच अंक मिले और उन्होंने वीडियो रेफरल की मदद से पहले प्रयास में ही इसे भुनाने में कोई गलती नहीं की।

Advertisement
First Published - November 24, 2023 | 5:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement