facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: आरबीआई के फैसले से पहले बाजार में तेजी! Sensex 351 अंक चढ़ा, Nifty 22,515 पर बंद

Advertisement

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 0.36 प्रतिशत या 80.00 अंक की वृद्धि लेते हुए 22,514.65 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

Last Updated- April 04, 2024 | 4:56 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026

Stock Market: मजबूत कॉर्पोरेट प्रदर्शन की उम्मीदों के बीच आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी के कारण सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को रिकॉर्ड नए लेवल पर पहुंच गए।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, निवेशकों ने आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति के ब्याज दर निर्णय में यथास्थिति की उम्मीद करते हुए चुनिंदा बैंकिंग शेयरों में खरीदारी की। ब्याज दर तय करने वाला छह सदस्यीय पैनल शुक्रवार को निर्णय की घोषणा करेगा।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 0.47 प्रतिशत या 350.81 अंक की बढ़त लेकर 74,227.63 अंक के रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 74,501.73 अंक के स्तर तक चला गया था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 0.36 प्रतिशत या 80.00 अंक की वृद्धि लेते हुए 22,514.65 अंक के स्तर पर पहुंच गया। पिछले दो सत्रों में दोनों इंडेक्स गिरावट में बंद हुए थे।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में 20 के शेयर हरे निशान में रहे। इनमें एचडीएफसी बैंक, टाइटन, टेक महिंद्रा और एशियन पेंट्स टॉप गेनर रहे। टीसीएस, मारुति, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फिनसर्व भी हरे निशान में बंद हुए।

Top Losers

दूसरी तरफ, एसबीआई, भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावरग्रिड, आईटीसी और रिलायंस के शेयर आज गिरावट में बंद हुए।

बीएसई लार्जकैप में 0.34 फीसदी और स्मॉलकैप में 0.54 फीसदी की तेजी आई, जबकि मिडकैप इंडेक्स में 0.11 फीसदी की मामूली गिरावट आई।

वैश्विक बाजारों से क्या संकेत ?

एशिया में अन्य बाजारों में सियोल और टोक्यो लाभ के साथ बंद हुए जबकि हांगकांग और शंघाई अवकाश के चलते आज बंद रहे। यूरोपीय बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार के सेशन में मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।

इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत चढ़कर 88.67 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। स्टॉक एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बुधवार को 2,213.56 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

सेंसेक्स बुधवार को 27.09 अंक या 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 73,876.82 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 18.65 अंक या 0.08 प्रतिशत गिरकर 22,434.65 पर आ गया।

Advertisement
First Published - April 4, 2024 | 4:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement