facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: लगातार दूसरे दिन गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 66,160 पर बंद हुआ

Advertisement

Stock Market से मिले आंकड़ों के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने गुरुवार को 3,979.44 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचें।

Last Updated- July 28, 2023 | 5:58 PM IST
stock market

Stock Market: विदेशी बाजारों के मिले-जुले रुख और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सूचना प्रौद्योगिकी (IT Stocks) और बैंक शेयरों में बिकवाली का जोर रहने से शुक्रवार को मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Bse Sensex Today) कारोबार के अंत में 106.62 अंक यानी 0.16 प्रतिशत गिरकर 66,160.20 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान एक समय यह 388.17 अंक कमजोर होकर 65,878.65 अंक तक आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 13.85 अंक यानी 0.07 प्रतिशत गिरकर 19,646.05 अंक पर बंद हुआ।

बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक समेत TCS के शेयर में गिरावट

सेंसेक्स के समूह में शामिल शेयरों में से बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा और मारुति सुजुकी में गिरावट दर्ज की गई।

दूसरी तरफ, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फाइनेंस, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त का रुख देखा गया।

मिडकैप सूचकांक 0.55 प्रतिशत मजबूत हुआ

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.55 प्रतिशत मजबूत हुआ जबकि स्मालकैप सूचकांक में 0.49 प्रतिशत की तेजी रही।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “अमेरिकी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर उम्मीद से बेहतर रहने से घरेलू बाजार में नीतिगत दर में एक और वृद्धि की आशंका हावी दिखी। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के दोबारा बिकवाल होने से भी बाजार में उतार-चढ़ाव को बल मिला।”

विदेशी निवेशकों ने 3,979.44 करोड़ रुपये के शेयर बेचें

शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 3,979.44 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, “बाजार सीमित दायरे में रहे और मामूली बदलाव के साथ बंद हुए। यह बाजार में मजबूती आने के दौर का ही हिस्सा है।”

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए जबकि जापान का निक्की गिरावट पर रहा। यूरोप के बाजारों में कारोबार के दौरान मिला-जुला रुख देखा जा रहा था। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत गिरावट के साथ 83.89 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

Advertisement
First Published - July 28, 2023 | 5:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement