facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: Fitch के अमेरिकी झटके से हिला भारतीय शेयर बाजार, Sensex 650 अंक फिसलकर 66 हजार के नीचे

Advertisement

Nestle India का शेयर सबसे 1.15 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। साथ ही एशियन पेंट्स, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा के शेयर हरे निशान में रहे।

Last Updated- August 02, 2023 | 4:29 PM IST
stock market

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबार के दौरान जोरदार गिरावट दर्ज की गई और बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 650 से ज्यादा अंक की गिरावट लेकर बंद हुआ।

अमेरिका की रेटिंग एजेंसी Fitch Ratings के अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग घटाने के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट आई और इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा। साथ ही मुनाफा वसूली से भी बाजार पर असर पड़ा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (Bse Sensex) आज के कारोबार में 1.02 प्रतिशत या 676.53 अंक की गिरावट लेकर 65,782.78 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,431.68 अंक तक फिसल गया लेकिन बाद में कुछ उबर गया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में 26 के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी (Nifty) भी 1.05 प्रतिशत या 207.00 अंक की गिरावट लेकर 19,526.55 पर बंद हुआ। इसी के साथ निफ़्टी 20 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर तक पहुंचने से और पीछे फिसल गया।

टॉप लूजर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में ज्यादातर के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। टाटा स्टील (Tata Steel Stock) के शेयर में सबसे अधिक 3.25 प्रतिशत की गिरावट हुई। इसके अलावा टाटा मोटर्स का स्टॉक भी 3.12 प्रतिशत फिसलकर बंद हुआ। साथ ही बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, एसबीआई, जेएसडब्ल्यू स्टील, एल एंड टी, भारतीय एयरटेल, टाइटन, विप्रो, एचडीएफ़सी बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक के शेयर गिरावट में बंद हुए।

टॉप गेनर्स

दूसरी तरफ, नेस्ले इंडिया का शेयर सबसे 1.15 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। साथ ही एशियन पेंट्स, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा के शेयर हरे निशान में रहे।

अन्य बाजार

इसके अलावा एशिया के अन्य बाजारों में भी गिरावट देखी गई और चीन का शंघाई कम्पोज़िट और जापान का निक्की इंडेक्स भी गिरावट में बंद हुआ। वहीं, यूरोपीय बाजारों में भी दोपहर के कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - August 2, 2023 | 4:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement