facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: नए मुकाम पर भारतीय शेयर बाजार, Sensex 16 साल बाद लगातार 11वें दिन चढ़ा

Advertisement

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 294.69 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर ख़रीदे।

Last Updated- September 15, 2023 | 4:32 PM IST
Share Market

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को भी तेजी बरकरार रखी और इसी के साथ यह अपने इतिहास के नए मुकाम पर पहुंच गया। सेंसेक्स ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार 11वें कारोबार सेशन में तेजी बरक़रार रखी है।

बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स (Bse Sensex) लगातार चढ़ते हुए अपने ऑल टाइम हाई लेवल 67,838 अंक पर पहुंच गया। साथ ही निफ्टी भी अपने रिकॉर्ड लेवल 20,180 अंक पर बंद हुआ।

बाजार में इसलिए आई तेजी

वैश्विक बाजारों में तेजी और विदेशी निवेशकों की ताजा खरीदारी से बाजार में तेजी आई। इसके अलावा दूरसंचार, ऑटो और तकनीकी शेयरों में खरीदारी से भी बाजार को बढ़त के साथ स्थिर होने में मदद मिली।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 319.63 अंक 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 67,838.63 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 67,927.23 अंक तक चला गया था। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 67,519.00 अंक पर बंद हुआ था।

इसी तरह निफ़्टी (Nifty Today) का भी रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी 50 आज के कारोबार में 89.25 अंक या 0.44 प्रतिशत के तेजी लेकर अपने नए रिकॉर्ड लेवल 20,192.35 पर बंद हुआ।

टॉप गेनर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय एयरटेल (Airtel Stock Price) का शेयर सबसे ज्यादा 2.37 प्रतिशत चढ़ा। साथ ही महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएएल टेक, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, एचडीएफ़सी बैंक, टीसीएस, विप्रो, ICICI बैंक के शेयर प्रमुख रूप से प्रॉफिट में रहे।

एशियन पेंट्स समेत इन शेयरों में आई गिरावट

दूसरी तरफ, एशियन पेंट्स के शेयर में 1.32 प्रतिशत की सबसे बड़ी गिरावट आई। इसके अलावा हिंदुस्तान लिवर, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, आईटीसी और एलएंडटी के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

डॉलर के भारतीय मुद्रा में गिरावट

इस बीच कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के साथ डॉलर की मांग के कारण अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 0.18 प्रतिशत कमजोर हो गया और 83.18 प्रति डॉलर पर आ गया।

International Indices

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो और हांगकांग लाभ के साथ बंद हुए जबकि शंघाई गिरावट में बंद हुआ। इसके अलावा यूरोपीय शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुए।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 294.69 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर ख़रीदे।

Advertisement
First Published - September 15, 2023 | 4:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement