facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Closing Bell: हफ्ते के पहले दिन सपाट रही बाजार की चाल’; Sensex 73,895 पर बंद, Nifty 33 अंक गिरा

हाई वेल्युएशन से संबंधी चिंताओं के बीच निवेशकों ने इंडेक्स हैवीवेट में मुनाफावसूली की जिसके चलते बाजार आज लगभग सपाट रहा।

Last Updated- May 06, 2024 | 4:19 PM IST
Nifty50

Closing Bell: बेंचमार्क सेंसेक्स (Sensex) सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन एक सीमित दायरे के कारोबार में साथ लगभग सपाट बंद हुआ। हाई वेल्युएशन से संबंधी चिंताओं के बीच निवेशकों ने इंडेक्स हैवीवेट में मुनाफावसूली की जिसके चलते बाजार आज लगभग सपाट रहा।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 17.39 अंक या 0.02 प्रतिशत बढ़कर 73,895.54 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 74,359.69 अंक के हाईएस्ट और 73,786.29 अंक के निचले लेवल तक चला गया था।

दूसरी तरफ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) 33.15 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट लेकर 22,442.70 अंक के लेवल पर बंद हुआ।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर (Kotak Mahindra Bank Share) 5 प्रतिशत चढ़ गया। बैंक के शेयरों में यह तेजी मार्च तिमाही के नेट प्रॉफिट में 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने के चलते आई है।

इसके अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, टेक महिंद्रा और इंडसइंड बैंक मुख्य रूप से हरे निशान में बंद हुए।

Top Losers

अपने मार्च तिमाही के फाइनेंशियल नतीजों में निवेशकों को खुश करने में विफल रहने के बाद टाइटन का शेयर (Titan Share) 7 प्रतिशत गिर गया। भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो भी मुख्य रूप से गिरावट में बंद हुए।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

एशियाई बाजारों में शंघाई और हांगकांग पॉजिटिव रुख में बंद हुए जबकि जापान और दक्षिण कोरिया के शेयर बाज़ार अवकाश के कारण बंद थे। वहीं, यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे और अमेरिका का वॉल स्ट्रीट शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुआ।

शुक्रवार को कैसी थी बाजार की चाल ?

इससे पहले शुक्रवार को बीएसई बेंचमार्क 732.96 अंक या 0.98 प्रतिशत गिरकर 73,878.15 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 172.35 अंक या 0.76 प्रतिशत गिरकर 22,475.85 पर क्लोज हुआ था।

First Published - May 6, 2024 | 4:17 PM IST

संबंधित पोस्ट