facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शुरुआती गिरावट से उबरे बाजार, Sensex-Nifty हरे निशान में बंद; IT शेयरों में फिसलन

Advertisement

नवंबर में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति तीन महीने में सबसे तेज वृद्धि के साथ 5.55 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो अक्टूबर में 4.87 प्रतिशत और सितंबर में 5.02 प्रतिशत थी।

Last Updated- December 13, 2023 | 5:14 PM IST
share market

Stock Market Today: अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजे से पहले भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को मामूली बढ़त दर्ज की गई। शुरुआती गिरावट से उबरते हुए सेंसेक्स 34 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ।

फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर नतीजे जारी करने से पहले निवेशकों के सतर्क रुख और शुरूआती कारोबार के दौरान IT स्टॉक्स में 2 प्रतिशत तक की गिरावट के चलते बाजार आज लगभग सपाट बंद हुआ।

सेंसेक्स 33.57 अंक चढ़ा 

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 33.57 अंक या 0.05 प्रतिशत चढ़कर 69,584.60 अंक पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 400 से ज्यादा अंक तक लुढ़क गया था। हालांकि, बाद में गिरावट से उबरते हुए यह हरे निशान में बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 19.95 अंक या 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 20,926.35 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी की 31 कंपनियों के शेयर ग्रीन जबकि 19 के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, सन फार्मा, भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन और टाटा स्टील के शेयर प्रमुख लाभ में रहे।

Top Losers

दूसरी तरफ, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

FIIs

स्टॉक एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को खरीदार थे, क्योंकि उन्होंने 76.86 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

बता दें कि घरेलू और अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों ने भविष्य में जल्द ब्याज दरों में कटौती की संभावना को कम कर दिया है। इससे निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा है।

भारत की खुदरा मुद्रास्फीति तीन महीने में सबसे तेज वृद्धि

नवंबर में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति (Retail Inflation) तीन महीने में सबसे तेज वृद्धि के साथ 5.55 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो अक्टूबर में 4.87 प्रतिशत और सितंबर में 5.02 प्रतिशत थी।

यह आंकड़ा आरबीआई के 4 फीसदी के लक्ष्य से ज्यादा है। हालांकि, फिर भी यह लगातार तीसरे महीने यह केंद्रीय बैंक के संतोशजनक स्तर 2-6 प्रतिशत के दायरे में बनी हुई है।

इससे पहले दो दिन की तेजी के बाद मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 377.50 अंक या 0.54 प्रतिशत गिरकर 69,551.03 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 90.70 अंक या 0.43 प्रतिशत गिरकर 20,906.40 रहा था।

Advertisement
First Published - December 13, 2023 | 4:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement