facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: Sensex लगातार 8वें दिन चढ़कर 67,221 पर बंद, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद निफ्टी में मामूली गिरावट

Advertisement

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 94.05 अंक या 0.14 प्रतिशत चढ़कर 67,221.13 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 412.02 अंक या 0.61 प्रतिशत उछलकर 67,539.10 पर पहुंच गया था।

Last Updated- September 12, 2023 | 4:30 PM IST
stock market

वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स (Sensex Today) ने मंगलवार को लगातार आठवें दिन अपनी तेजी जारी रखी जबकि निफ्टी एक दिन पहले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (Bse Sensex) 94.05 अंक या 0.14 प्रतिशत चढ़कर 67,221.13 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 412.02 अंक या 0.61 प्रतिशत उछलकर 67,539.10 पर पहुंच गया था।

हालांकि, निफ्टी ने अपनी तेजी को गंवा दिया और उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 3.15 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 19,993.20 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, यह 114 अंक या 0.57 प्रतिशत चढ़कर 20,110.35 के अपने नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था।

टॉप गेनर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस का शेयर सबसे ज्यादा 2.91 प्रतिशत चढ़ा। साथ ही लार्सन एंड टुब्रो, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, आईटीसी और सन फार्मा के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

पावर ग्रिड समेत इन शेयरों में आई गिरावट

दूसरी तरफ, पावर ग्रिड के शेयर में सबसे ज्यादा 3.48 फीसदी की गिरावट आई। इसके अलावा एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी गिरावट में बंद हुए।

एशियाई बाजारों की क्या स्थिति

एशियाई बाजारों में केवल टोक्यो का शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ जबकि सियोल, शंघाई और हांगकांग गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, यूरोपीय बाजारों में मिलेजुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे और अमेरिकी शेयर सोमवार को मजबूती लेकर बंद हुए।

स्टॉक एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) सोमवार को पूरी तरह से खरीदार रहे और उन्होंने 1,473.09 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स फिर से 67,000 के पार पहुंच गया था। यह 528.17 अंक या 0.79 प्रतिशत उछलकर 67,127.08 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 176.40 अंक या 0.89 प्रतिशत की बढ़त दर्शाते हुए 19,996.35 पर बंद हुआ था। इंट्रा-डे कारोबार में निफ्टी ने पहली बार रिकॉर्ड 20,000 का आंकड़ा छुआ था।

Advertisement
First Published - September 12, 2023 | 4:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement