facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: नये वित्त वर्ष पर शेयर बाजार ने मचाया धमाल! Nifty 135 अंक चढ़ा तो Sensex 74 हजार के पार

Advertisement

सेंसेक्स (Sensex) की कंपनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।

Last Updated- April 01, 2024 | 4:51 PM IST
Stocks to watch today

Stock Market Today: स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को नये वित्त वर्ष के पहले दिन की शुरुआत मजबूत रही और बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 363 अंक के लाभ में रहा।

कारोबार के दौरान एक समय दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी अबतक के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गये थे। एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रुख तथा विदेशी पूंजी प्रवाह के साथ घरेलू बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही।

सेंसेक्स 74,014.55 पर बंद

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 363.20 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,014.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 603.27 अंक चढ़कर अबतक के ऑल टाइम हाई 74,254.62 अंक तक चला गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी 135.10 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,462 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 203.05 अंक चढ़कर 22,529.95 के रिकॉर्ड स्तर तक चला गया था।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।

Top Losers

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में टाइटन, नेस्ले, भारती एयरटेल (Bharti Airtel Share) और इंडसइंड बैंक शामिल हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘नये वित्त वर्ष के पहले दिन घरेलू बाजार की शुरुआत अच्छी रही। इस बात के संकेत हैं कि निकट भविष्य में गति अनुकूल बनी रहेगी। इस भरोसे को वैश्विक बाजारों में तेजी से समर्थन मिला। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के जून में नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद से वैश्विक बाजारों में तेजी रही। इसके अलावा वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में कंपनियों के बेहतर वित्तीय परिणाम की उम्मीद से भी बाजार को समर्थन मिला।’’

नायर ने कहा कि धातु शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रहा। इसका कारण चीन में पीएमआई (परचेजिंग मैनेजर इंडेक्स) आंकड़े का बेहतर होना है। इससे संकेत मिलता है कि आर्थिक पुनरुद्धार में तेजी है।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट में बृहस्पतिवार को मिला-जुला रुख रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 188.31 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.91 डॉलर प्रति बैरल पर रही।

शेयर बाजार शुक्रवार को ‘गुड फ्राइडे’ के मौके पर बंद था। बीएसई सेंसेक्स वित्त वर्ष 2023-24 में 14,659.93 अंक यानी 24.85 प्रतिशत मजबूत हुआ जबकि निफ्टी 4,967.15 अंक यानी 28.61 प्रतिशत चढ़ा।

Advertisement
First Published - April 1, 2024 | 4:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement