facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में लौटी रौनक; Sensex 560 अंक चढ़ा, Nifty 22,336 पर बंद

Advertisement

Stock Market Today: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 0.86 प्रतिशत या 189.40 अंक की बढ़त के साथ 22,336.40 अंक लेवल पर क्लोज हुआ।

Last Updated- April 22, 2024 | 4:08 PM IST
Stock market today

Stock Market Today: मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने पर चिंता कम होने के कारण वैश्विक बाजारों में तेजी को देखते हुए भारतीय शेयर सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए। बिकवाली के बाद खरीदारी की वजह से बाजार चढ़कर बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज (BSE Sensex Today) पिछले बंद भाव के मुकाबले चढ़कर 73,666.51 पर खुला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 560.29 अंक या 0.77 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 73,648.62 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 0.86 प्रतिशत या 189.40 अंक की बढ़त के साथ 22,336.40 अंक लेवल पर क्लोज हुआ।

मिडिल ईस्ट में संघर्ष को लेकर चिंताओं और अमेरिकी दर में कटौती में देरी के कारण पिछले सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में लगभग 1.6% की गिरावट आई।

इन चिंताओं ने पिछले सप्ताह एशियाई बाजारों को भी 3.7 फीसदी नीचे धकेल दिया। सोमवार को इनमें 0.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई जबकि सप्ताहांत में समग्र जोखिम भावना में सुधार के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई।

बाजार में तेजी की वजह ?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव में कोई नयी वृद्धि नहीं हुई है क्योंकि ईरान ने तनाव कम करने का प्रयास किया है। इससे निवेशकों ने राहत की सांस ली है।

Wipro का शेयर 2% चढ़ा

आईटी सेक्टर के दिग्गज सॉफ्टवेयर सर्विस प्रोवाइडर कंपनी विप्रो ने अपनी चौथी तिमाही के फाइनेंशियल रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। कंपनी का रेवेन्यू उम्मीद से ज्यादा रहने पर शेयरों में आज 2 फीसदी का इजाफा देखा गया।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एशियन पेंट्स प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

Top Gainers

दूसरी तरफ, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में आज गिरावट दर्ज की गई।

वैश्विक बाजार का क्या हाल ?

एशियाई बाजारों में साउथ कोरिया का सियोल, टोक्यो और हांगकांग पॉजिटिव रुख में रहे जबकि चीन का शंघाई गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके अलावा यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट शुक्रवार को मिलेजुले रुख के क्लोज समाप्त हुआ।

क्रूड ऑइल का दाम घटा

इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.80 प्रतिशत गिरकर 86.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Advertisement
First Published - April 22, 2024 | 3:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement