facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में लगातार 5वें दिन तेजी, वैश्विक गिरावट के बावजूद Sensex चढ़कर 66 हजार के पार

Advertisement

कारोबारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी घरेलू इक्विटी को समर्थन मिला।

Last Updated- September 07, 2023 | 4:45 PM IST

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बावजूद घरेलू शेयर बाजार (Stock Market Today) में तेजी दर्ज की गई और गुरुवार के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 385 अंक से ज्यादा चढ़कर 66 हजार अंक के पार बंद हुआ।

सेंसेक्स (Sensex) में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी (L&T Share Today) और एसबीआई में मजबूत खरीदारी से बाजार को समर्थन मिला। साथ ही आईटी कंपनियों के शेयरों में भी तेजी देखी गई।

कारोबारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी घरेलू इक्विटी को समर्थन मिला।

सेंसेक्स में लगातार पांचवें दिन तेजी

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex today) में लगातार पांचवें दिन तेजी जारी रही और आज सुबह गिरावट के बाद बाजार हरे निशान में बंद हुआ। कारोबार में अंत में सेंसेक्स 385.04 अंक या 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66,265.56 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, यह 65,672.34 के निचले स्तर और 66,296.90 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

इसी तरह, नेशनक स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 116 अंक या 0.59 प्रतिशत बढ़कर 19,727.05 पर बंद हुआ।

एलएंडटी का शेयर सबसे ज्यादा चढ़ा

सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो (L&T Share Price) में सबसे ज्यादा 4.26 प्रतिशत की तेजी आई। साथ ही इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक और विप्रो लाभ में बंद हुए।

इन शेयरों में आई गिरावट

दूसरी तरफ महिंद्रा एंड महिंद्रा, समेत इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

वहीं, एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग गिरावट के साथ बंद हुए। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार गिरावट में बंद हुए।

Advertisement
First Published - September 7, 2023 | 4:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement