facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: मुनाफावसूली के चलते रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला शेयर बाजार; Sensex 189 अंक टूटा, Nifty 22,605 पर बंद

Advertisement

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 188.50 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,482.78 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 440.11 अंक या 0.58 प्रतिशत उछलकर 75,111.39 पर पहुंच गया था।

Last Updated- April 30, 2024 | 4:38 PM IST
Nifty50

Closing Bell: वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच आईटी और पावर शेयरों के खराब प्रदर्शन के कारण इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) मंगलवार को गिरावट में बंद हुए। कारोबार के अंतिम घंटे में मुनाफावसूली के चलते बाजार ने शुरुआती बढ़त को गंवा दिया और लाल निशान में बंद हुआ।

अपने दो दिन से जारी तेजी के सिलसिले को तोड़ते हुए 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 188.50 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,482.78 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 440.11 अंक या 0.58 प्रतिशत उछलकर 75,111.39 पर पहुंच गया था।

इसी तरह, एनएसई निफ्टी (Nifty) भी 38.55 अंक या 0.17 प्रतिशत गिरकर 22,604.85 पर बंद हुआ। दोपहर के कारोबार में बेंचमार्क 139.95 अंक या 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,783.35 के अपने रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया।

Top Losers

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, लार्सन एंड टुब्रो और कोटक महिंद्रा बैंक सबसे ज्यादा पिछड़ गए।

Top Gainers

दूसरी तरफ, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और मारुति प्रमुख रूप से चढ़कर बंद हुए।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

एशियाई बाजारों में साउथ कोरिया का सियोल, टोक्यो और हांगकांग पॉजिटिव रुख में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोज़िट गिरावट में बंद हुआ। यूरोपीय बाज़ार ज़्यादातर गिरावट पर कारोबार कर रहे थे जबकि वॉल स्ट्रीट सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ।

क्रूड ऑइल की कीमतों में इजाफा

इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड या कच्चा तेल की कीमत 0.21 प्रतिशत चढ़कर 88.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

पिछले ट्रेडिंग सेशन में बीएसई बेंचमार्क 941.12 अंक या 1.28 प्रतिशत उछलकर 74,671.28 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 223.45 अंक या 1 प्रतिशत बढ़कर 22,643.40 पर पहुंच गया।

बुधवार को बंद रहेगा शेयर बाजार

इसके अलावा बुधवार को महाराष्ट्र दिवस (Maharashtra day) के अवसर पर घरेलू शेयर बाजार बंद रहेंगे।

Advertisement
First Published - April 30, 2024 | 4:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement