facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में जोरदार उछाल; Sensex ने 905 तो Nifty ने 223 अंकों की भरी उड़ान, इस वजह से आई तेजी

Advertisement

Share Market Today: उम्मीद से बेहतर तिमाही लाभ के कारण देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयरों में बढ़त से बाजार चढ़कर बंद हुआ।

Last Updated- April 29, 2024 | 4:22 PM IST
Stock Market Today

Closing Bell Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी दर्ज की गई जिससे सेंसेक्स (Sensex) 900 से ज्यादा अंक उछलकर बंद हुआ। उम्मीद से बेहतर तिमाही लाभ के कारण देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयरों में बढ़त से बाजार चढ़कर बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज (BSE Sensex Today) तेजी के साथ 73,982.75 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 74,721.15 अंक के हाईएस्ट लेवल तक गया और अंत में 941.12 अंक या 1.28 प्रतिशत उछलकर 74,671.28 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 223.45 अंक या 1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 22,643.40 के लेवल पर बंद हुआ। आज आईसीआईसीआई बैंक ( ICICI Bank), भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए और निफ्टी-50 पर टॉप पांच लाभ पाने वालों में से थे।

Top Gainers

आईसीआईसीआई बैंक ( ICICI Bank) का शेयर आज सबसे ज्यादा 4.67 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) समेत अल्ट्रा सीमेंट, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, कोटक बैंक, TCS के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

Top Losers

शेयर बाजार में जोरदार तेजी के बावजूद आज एचसीएल टेक, आईटीसी, विप्रो, बजाज फिनसर्व के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

शेयर बाजार में तेजी की वजह ?

बाजार के ऊपर जाने के कारण ये रहे;

ICICI बैंक, SBI के स्टॉक: भारतीय शेयर बाजार में आज आईसीआईसीआई और एसबीआई बैंक के शेयरों ने धूम मचा दी। आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों ने बीएसई पर 5% की उछाल के साथ 1,161 रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर को छू लिया।

ये तेजी पिछले तिमाही ( मार्च तिमाही (Q4FY24) ) के बैंक के मजबूत नतीजों के बाद आई है। विश्लेषक भी बैंक के मजबूत प्रदर्शन को लेकर भरोसे में हैं और आने वाले समय में शेयर में 31% तक की तेजी का अनुमान लगा रहे हैं।

Advertisement
First Published - April 29, 2024 | 4:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement