facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Closing Bell: मिडिल ईस्ट में तनाव ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता; Sensex ने लगाया 845 अंक का गोता

एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईरान-इज़राइल संघर्ष में वृद्धि एक गंभीर घटना है और अगले कुछ ट्रेडिंग सेशन में भारतीय बाजार दबाव में रह सकते हैं।

Last Updated- April 15, 2024 | 4:15 PM IST
Editorial: Some unnatural aspects of the decline in the stock market शेयर बाजार में आई गिरावट के कुछ अस्वाभाविक पहलू

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ईरान द्वारा इज़राइल पर जवाबी हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव की बढ़ती आशंकाओं के कारण निवेशकों की घबराहट बढ़ने से बाजार में गिरावट आई।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईरान-इज़राइल संघर्ष में वृद्धि एक गंभीर घटना है और अगले कुछ ट्रेडिंग सेशन में भारतीय बाजार दबाव में रह सकते हैं।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 900 से ज्यादा अंकों की गिरावट लेकर 73,315.16 पर खुला। अंत में यह 845.12 अंक या 1.14 प्रतिशत की गिरावट लेकर 73,399.78 के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 246.90 या 1.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,272.50 के लेवल पर बंद हुआ। निफ़्टी की 50 कंपनियों में से 44 के शेयर गिरावट में रहे जबकि केवल 6 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए।

Top Losers

सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो का शेयर सबसे ज्यादा 2.47% लुढ़क गया। साथ ही ICICI Bank, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, एचडीएफ़सी बैंक, एक्सिस बैंक, टीसीएस प्रमुख रूप से घाटे में रहे।

Top Gainers

सिर्फ नेस्ले इंडिया, मारुति और भारती एयरटेल के शेयर ही हरे निशान में बंद हुए।

भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट की वजह ?

1. ईरान और इजराइल के बीच युद्ध: मिडल ईस्ट में तनाव भारतीय इक्विटी बाजार में बिकवाली का प्रमुख कारण है। इससे क्षेत्र में भू-राजनीतिक अनिश्चितता को लेकर संदेह पैदा हो गया है जिससे निवेशकों के मन में चिंता बढ़ गई है।

2. इसके अलावा मिडल ईस्ट में जारी घटनाक्रम के बाद वैश्विक बाजारों में बिकवाली देखने को मिली है। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सोमवार की सुबह के शुरुआती सेशन में प्रमुख एशियाई बाजार जैसे निक्केई, हैंग सेंग, कोस्पी आदि दबाव में कारोबार कर रहे हैं।

3. कच्चे तेल की कीमतों में इजाफे ने भी निवेशकों को चिंता को बढ़ा दिया है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। मार्च 2024 में ईंधन की कीमतें 6 प्रतिशत तक बढ़ीं, जबकि अप्रैल 2024 में अब तक 3 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत नहीं है क्योंकि इससे स्थानीय मुद्रा और मुद्रास्फीति पर दबाव पड़ सकता है।

First Published - April 15, 2024 | 4:08 PM IST

संबंधित पोस्ट