facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Credo Brands IPO: क्रेडो ब्रांड्स ने निवेशकों को किया निराश, 282 रुपए पर सपाट लिस्ट हुए कंपनी के शेयर

Advertisement

क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग का शेयर लिस्ट होने के तुरंत बाद 278 रुपये और शुरूआती कारोबार के दौरान 262.05 रुपये तक चला गया था।

Last Updated- December 27, 2023 | 11:45 AM IST
Sri Lotus Developers IPO

Credo Brands Marketing listing today: मुफ्ती ब्रांड नाम से कपड़े बेचने वाली कंपनी क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग के शेयर NSE पर आज सिर्फ 0.83 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 282.35 रुपये पर लिस्ट हुए। कंपनी ने अपने आईपीओ के प्राइस बैंड 280 रुपए तय किया था।

क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग का शेयर लिस्ट होने के तुरंत बाद 278 रुपये और शुरूआती कारोबार के दौरान 262.05 रुपये तक चला गया था। हालांकि, 11:20 बजे कंपनी का शेयर 5.25 प्रतिशत चढ़कर 296.80 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

निवेशकों से मिली थी जोरदार प्रतिक्रिया

इश्यू के तहत खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के खंड को 19.94 गुना सब्सक्राइब किया गया जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 55.51 गुना बोलियां मिलीं। पात्र संस्थागत खरीदारों का हिस्सा 104.95 गुना बुक हुआ।

क्रेडो ब्रांड्स के आईपीओ के तहत प्रोमोटर्स एवं मौजूदा शेयरधारकों के पास रखे 1,96,34,960 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश की गई थी।

280 रुपये था प्राइस बैंड

इश्यू के लिए 280 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था और आईपीओ खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 165 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Advertisement
First Published - December 27, 2023 | 11:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement