facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Japan Airlines पर साइबर अटैक, एयरलाइंस की सभी उड़ानें प्रभावित, जानिए कंपनी ने ग्राहकों से क्या कहा

Advertisement

जापान एयरलाइंस ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी है और आश्वासन दिया है कि जैसे-जैसे चीजों में सुधार होगा, उसका अपडेट जारी किया जाएगा।

Last Updated- December 26, 2024 | 9:53 AM IST
जापान एयरलाइंस (JAL)
जापान एयरलाइंस (JAL)

Japan Airlines Cyberattack: जापान एयरलाइंस (JAL) की उड़ान संचालन प्रणाली (Flight Operations) को आज उस वक्त रोकना पड़ा, जब एयरलाइंस पर साइबर अटैक हुआ। साइबर अटैक के चलते एयरलाइन ने उसी दिन रवाना होने वाली सभी उड़ानों के लिए टिकट की बिक्री तत्काल प्रभाव से बंद कर दी। हालांकि, जापान एयरलाइंस ने पुष्टि की कि इससे उड़ान की सुरक्षा किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं हुई है।

एक बयान में, एयरलाइन ने कहा कि एयरलाइन को ग्राहकों से जोड़ने वाले नेटवर्क पर साइबर अटैक हुआ। इसी खराबी के चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हुई। हालांकि, इसे डिटेक्ट कर लिया गया और इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया। इस रिपोर्ट को दाखिल करने के समय, सिस्टम को बहाल करने के प्रयास जारी थे।

जापान एयरलाइंस ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी है और आश्वासन दिया है कि जैसे-जैसे चीजों में सुधार होगा, उसका अपडेट जारी किया जाएगा।

यह साइबर अटैक जापान के विंटर सीजन के साथ मेल खाता है, क्योंकि कई लोग साल के अंत में छुट्टियां मनाते हैं। हालांकि क्रिसमस का दिन जापान में सार्वजनिक छुट्टी नहीं होती, लेकिन अटैक की टाइमिंग ने लोगों को परेशानी में जरूर डाल दिया। इस बीच, गुरुवार को कारोबार के दौरान JAL के शेयरों में 2.5 प्रतिशत तक की गिरावट आई, जो अक्टूबर की शुरुआत के बाद से उनकी सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट थी।

1951 में स्थापित, जापान एयरलाइंस टोक्यो के नारिता और हानेडा हवाई अड्डों के साथ-साथ ओसाका के कंसाई और इटामी हवाई अड्डों में प्रमुख केंद्रों से परिचालन करती है। 1987 में स्थापित यह सरकारी एयरलाइन पिछले कुछ सालों में पूरी तरह से निजीकृत एयरलाइन में परिवर्तित हो गई है।

यह घटना क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अमेरिकन एयरलाइंस ग्रुप इंक. को प्रभावित करने वाली इसी तरह की समस्या के तुरंत बाद हुई है। एयरलाइन की उड़ान-संचालन प्रणालियों का प्रबंधन करने वाले तीसरे पक्ष के विक्रेता DXC टेक्नोलॉजी कंपनी से जुड़ी एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण सभी अमेरिकी उड़ानें एक घंटे के लिए बंद हो गईं।

Advertisement
First Published - December 26, 2024 | 9:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement