facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi AQI: 9 साल बाद दिल्लीवासियों को मिली मास्क से आजादी! फरवरी में हवा रही सबसे साफ

Advertisement

Delhi AQI Today:  राष्ट्रीय राजधानी में इस साल फरवरी में 32.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जो 2013 के बाद से इस महीने में सबसे अधिक है। 

Last Updated- February 29, 2024 | 12:03 PM IST
Delhi Weather Today
Representative Image

Delhi AQI Today: दिल्ली में फरवरी का महीना एयर क्वालिटी के हिसाब से सबसे अच्छा रहा है। बीते 9 सालों में दिल्लीवासियों ने इस महीने सबसे साफ हवा में सांस लेने का रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान अधिकतर दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से नीचे रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी।

2013 के बाद सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड

राष्ट्रीय राजधानी में इस साल फरवरी में 32.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जो 2013 के बाद से इस महीने में सबसे अधिक है।

कैसी रहा 9 सालों में दिल्ली का AQI?

2016 में राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 293, वर्ष 2017 में 267, 2018 में 235, 2019 में 242, 2020 में 240, 2021 में 281, 2022 में 225, 2023 में 237 और 2024 में 223 दर्ज किया गया।

एक भी बार 400 पार नहीं गया दिल्ली का AQI

CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी 2024 में देश की राजधानी में एक भी दिन AQI 400 से ऊपर नहीं गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। ऐसे चार दिन थे जब एक्यूआई 300 और 400 (बहुत खराब) के बीच था और 10 दिन एक्यूआई 200 और 300 (खराब) के बीच था। वहीं 28 फरवरी तक 14 दिन ऐसे थे जब एक्यूआई 200 (मध्यम) से नीचे रहा।

कैसा है आज दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी गुरुवार दोपहर के बाद दिल्ली का मौसम एक बार फिर बदलेगा। इस वजह से मार्च के र को दिल्ली में कई जगहों पर गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान तेज हवा भी चलने की संभावना है। इस वजह से मौसम विभाग ने दोनों दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Advertisement
First Published - February 29, 2024 | 11:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement