facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Floods: CM केजरीवाल ने कहा- घट रहा यमुना का जलस्तर, IMD ने जताई बारिश की आशंका

Advertisement

IMD ने आज दिल्ली में बारिश के लिए ‘Yellow’ अलर्ट जारी किया है

Last Updated- July 15, 2023 | 12:48 PM IST
Yamuna floods

दिल्ली में यमुना अपने उफान पर बह रही है। आज सुबह यानी शनिवार से जलस्तर में थोड़ा कमी देखने को मिल रही है लेकिन अगर इसके घटने के रफ्तार की बात की जाए तो यह बहुत कम है यानी प्रति घंटे जलस्तर कुछ ही सेंटीमीटर प्रति घंटे की गति से कम हो रहा है। हालांकि, यमुना अब भी खतरे के निशान 205.33 से दो मीटर अधिक पर बह रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि यमुना नदी में जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है और अगर भारी बारिश नहीं हुई, तो हालात जल्द सामान्य हो जाएंगे।

आज मौसम विभाग (IMD) ने भी फिर से बारिश होने का अनुमान जताया है और कहा है कि दिन में शहर में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। ऐसे में अगर यह अनुमान सही साबित हुआ तो राष्ट्रीय राजधानी के हालात औऱ भी बिगड़ सकते हैं।

IMD ने आज दिल्ली में बारिश के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। गौरतलब है कि ‘येलो’ अलर्ट मौसम की खराब स्थिति के प्रति सचेत करता है, जो और भी बिगड़ सकती है और जिससे रोजमर्रा की गतिविधियां बाधित हो सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों को जलमग्न इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने दिल्ली के शांतिवन इलाके में बाढ़ के पानी में खेल रहे बच्चों का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, ‘मैं सबसे अपील करता हूं कि ऐसा न करें। यह जानलेवा हो सकता है।’

केजरीवाल ने बताया कि वजीराबाद और चंद्रावल में जलशोधन प्लांट रविवार तक फिर से काम करना शुरू कर देंगे।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है। अगर भारी भारी बारिश नहीं हुई, तो हालात जल्द सामान्य हो जाएंगे। वजीराबाद और चंद्रावल जलशोधन प्लांटों से पानी निकाला जा रहा है। बाद में मशीनों को सुखाया जाएगा। दोनों प्लांट रविवार से फिर से काम करना शुरू कर देंगे।’ उन्होंने कहा, ‘एहतियात बरतें और एक-दूसरे की मदद करें।’

यमुना नदी के तेज बहाव के कारण इंद्रप्रस्थ के पास क्षतिग्रस्त हुए जल रेगुलेटर (गति व्यवस्थापक) की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है और दिल्ली यातायात पुलिस ने शांतिवन से गीता कॉलोनी तक रिंग रोड के दोनों कैरिजवे पर कार, ऑटो-रिक्शा और अन्य हल्के वाहनों की आवाजाही की अनुमति दे दी है।

यातायात पुलिस विभाग ने ट्वीट किया कि शांतिवन से राजघाट और ISBT की ओर जाने वाली सड़क अभी भी बंद है। उधर, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यमुना पुल पर मेट्रो ट्रेन पर लगाया गया गति प्रतिबंध, नदी के जलस्तर में गिरावट आने के बाद हटा दिया है।

DMRC ने ट्वीट किया, ‘यमुना पर मेट्रो पुल पार करते समय ट्रेन पर लगाया गया गति प्रतिबंध हटा दिया गया है। सभी ट्रेन अब सामान्य रफ्तार से चल रही हैं।’

Advertisement
First Published - July 15, 2023 | 12:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement