facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Metro: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का विरोध प्रदर्शन, Delhi Metro के तीन स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

Advertisement

CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP द्वारा विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी के साथ दिल्ली ट्रेफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है।

Last Updated- March 26, 2024 | 10:53 AM IST
Patel Chowk metro station

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने अपने तीन मित्रों स्टेशन पर ताला जड़ दिया है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मंगलवार को बताया कि सुरक्षा कारणों से लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन (Lok Kalyan Marg Station) पर एंट्री और एग्जिट के गेट बंद कर दिए गए हैं।

पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय बंद 

इसके अलावा पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों (Central Secretariat metro station) पर भी एंट्री और एग्जिट प्रतिबंधित कर दिया गया है।

डीएमआरसी (DMRC) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सुरक्षा कारणों से लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 पर प्रवेश/निकास अगली सूचना तक बंद रहेगा। ”

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास का घेराव करने का ऐलान किया है जिसके चलते सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

उल्लेखनीय हो केजरीवाल को केंद्रीय एजेंसी ने अब खत्म हो चुकी दिल्ली एक्ससाइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। वह 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं।

इससे पहले शुक्रवार को भी डीएमआरसी ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीजेपी कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आईटीओ और लोक कल्याण मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट को बंद कर दिया था

सेंट्रल दिल्ली में यातायात प्रतिबंधित, कई सड़कें बंद

सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP द्वारा विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी के साथ दिल्ली ट्रेफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के मध्य भाग में वाहनों की आवाजाही रोक दी है।

एक एडवाइजरी में दिल्ली ट्रेफिक पुलिस ने कहा कि सेंट्रल दिल्ली में यातायात प्रभावित रह सकता है और तुगलक रोड, सफदरजंग रोड और केमल अतातुर्क मार्ग पर वाहनों की पार्किंग की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Advertisement
First Published - March 26, 2024 | 10:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement