facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi: अब दिल्ली में ऑनलाइन बुक कर सकेंगे प्रीमियम AC बसें, मिलेंगी Wifi-GPS जैसी कई सुविधाएं

Advertisement

दिल्ली के उप राज्यपाल ने दिल्ली मोटर वाहन लाइसेंसिंग ऑफ एग्रीगेटर (प्रीमियम बसें) योजना को मंजूरी दे दी है। इन बसों का किराया डायनेमिक प्राइसिंग (Dynamic pricing) से तय होगा।

Last Updated- November 21, 2023 | 6:11 PM IST
Ashok Leyland wins order for 1,282 buses from Gujarat state transporter

दिल्ली में ऐप आधारित प्रीमियम बस सेवा शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। दिल्ली के उप राज्यपाल ने दिल्ली मोटर वाहन लाइसेंसिंग ऑफ एग्रीगेटर (प्रीमियम बसें) योजना 2023 को मंजूरी दे दी है।

दिल्ली सरकार ने इस योजना को अपनी मंजूरी देकर 29 मई को सभी हितधारकों से आपत्तियां और सुझाव मांगे थे। इसके बाद इसे पिछले महीने उप राज्यपाल को मंजूरी के लिए भेजा गया था। जिसे अब मंजूरी मिल गई है और इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

किराया डायनेमिक प्राइसिंग से तय होगा, आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी प्रीमियम बसें

ऐप्लिकेशन (ऐप) आधारित प्रीमियम बस योजना के तहत लग्जरी बसें चलाई जाएंगी। इन बसों में AC, Wifi, GPS, पैनिक बटन जैसी सारी आधुनिक सुविधाएं होगी।

लाइसेंस धारक रूट भी अपने हिसाब से तय कर सकता है। इस योजना के तहत किराया तय करने में डायनेमिक प्राइसिंग की अनुमति होगी।

हालांकि यह किराया दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बसों के अधिकतम किराये से कम नहीं हो सकता है। ताकि डीटीसी या क्लस्टर बसों से प्रतिस्पर्धा ना हो। लाइसेंस धारक को किराया ऐप पर दिखाना होगा।

केवल डिजिटल माध्यम से मिलेगी टिकट

यात्रियों से किराया केवल डिजिटल माध्यम से लिया जा सकेगा यानी इन बसों में फिजिकल टिकट नहीं दिया जा सकेगा। जो यात्री पहले से बुकिंग करेगा उसी को यात्रा की इजाजत होगी।

एक बार लाइसेंस धारक ने यात्री की बुकिंग ले ली तो फिर वह केवल आकस्मिक घटना को छोड़कर यात्रा को रद्द नहीं कर सकता। इस योजना में शामिल होने वाली सीएनजी बसें 3 साल से पुरानी नहीं होनी चाहिए। इसमें शामिल होने वाली ई-बसों से लाइसेंस शुल्क नहीं लिया जाएगा।

उप राज्यपाल से इस प्रीमियम बस योजना को मंजूरी मिलने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि ये सेवा दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में बहुत बड़ा बदलाव लाएगी। लोग अपनी कार व स्कूटर छोड़कर बसों में सफर करना शुरू करेंगे।

Advertisement
First Published - November 21, 2023 | 6:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement