facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Pollution: दिल्ली में ऑड-ईवन लगेगा या नहीं ? सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद ही होगा फैसला

Advertisement

दिल्ली सरकार दूसरे राज्यों में रजिस्टर ऐप आधारित टैक्सियों के राष्टीय राजधानी में प्रवेश पर रोक लगा सकती है।

Last Updated- November 08, 2023 | 4:15 PM IST

Odd even rule in delhi: दिल्ली सरकार ऑड-ईवन स्कीम (Odd-Even in Delhi) को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही लागू करेगी। सरकार इस स्कीम पर कोर्ट की तरफ से उठाए गए सवालों पर शुक्रवार होने वाली अगली सुनवाई में रिपोर्ट जमा करेगी।

इस बीच, दिल्ली सरकार दूसरे राज्यों में रजिस्टर ऐप आधारित टैक्सियों के राष्टीय राजधानी में प्रवेश पर रोक लगा सकती है। इसके साथ ही ऑरेंज कलर स्टीकर वाली डीजल टैक्सियों पर भी पाबंदी लग सकती है। दिल्ली सरकार ने एंटी ओपन बर्निंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

ऑड-ईवन स्कीम इसकी प्रभावशीलता की समीक्षा के बाद ही होगी लागू

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Delhi environment minister) ने बताया कि न्यायालय ने ऑड-ईवन स्कीम (Odd-Even Scheme) पर अब तक हुए अध्ययन पर रिपोर्ट मांगी है। अब तक इस संबंध में दो अध्ययन हुए हैं। सरकार इन्हें न्यायालय में शुक्रवार को होने वाली अगली सुनवाई में जमा करेगी।

राय ने ऑड-ईवन स्कीम कब से लागू होगी के सवाल पर कहा कि यह स्कीम न्यायालय द्वारा इसकी प्रभावशीलता की समीक्षा के बाद ही लागू की जाएगी।

इस बीच, राय ने यह भी कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के आधार पर दिल्ली परिवहन विभाग को दूसरे राज्यों में पंजीकृत ऐप आधारित टैक्सियों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। यह रोक कब लागू होने के सवाल पर राय ने कहा परिवहन विभाग विस्तृत आदेश तैयार इसे जारी करेगा।

राय ने यह भी बताया कि न्यायालय ने ऑरेंज कलर स्टीकर वाली डीजल टैक्सियों पर रोक लगाने के लिए कहा। इस संबंध में परिवहन विभाग को इस बारे में इनके बंद करने से क्या फायदा होगा और इन टैक्सियों की कितनी संख्या आदि पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।

एंटी ओपन बर्निंग अभियान चलेगा

पर्यावरण मंत्री राय ने कहा कि न्यायालय ने स्थानीय आग लगने की घटनाओं पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी), दिल्ली नगर निगम और राजस्व विभाग की 611 टीमें गठित की हैं और इनको गुरुवार से स्पेशल एंटी ओपन बर्निंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

डीपीसीसी को स्मॉग टावर को गुरुवार तक पूरी क्षमता के साथ चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही रियल टाइम सोर्स स्टडी का लंबित भुगतान कर इसे भी गुरुवार तक चालू करने को कहा है।

स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां समय से पहले

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर सभी स्कूलों की दिसंबर में होने वाली सर्दियों की छुट्टियों को अभी करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में होने के कारण ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप)-4 लागू किया गया।

निकट भविष्य में ऐसी प्रतिकूल मौसम स्थितियों से प्रदूषण से कोई राहत नहीं मिलने की आशंका है। इसलिए सत्र 2023-24 के लिए समयपूर्व शीतकालीन अवकाश 9 से 18 दिसंबर तक करने का आदेश दिया गया है। ताकि स्कूल पूरी तरह से बंद रहें और बच्चे और शिक्षक दोनों घर पर रह सकें। इस अवकाश के बाद बचने वाली छुट्टियों को बाद में समय पर घोषित किया जाएगा।

Advertisement
First Published - November 8, 2023 | 4:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement