facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi power demand: दिल्ली में बिजली की मांग ऑल टाइम हाई पर

Advertisement

दिल्ली में बिजली की मांग के आंकड़े रखने वाली दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (DTL) के मुताबिक आज दिन में 3 बजकर 33 मिनट पर दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 7,717 मेगावॉट दर्ज की गई।

Last Updated- May 21, 2024 | 5:37 PM IST
India Bets Big on Power Grid Upgrade, ₹7.9 Lakh Crore Push by 2036. Can It Solve Electricity Crisis?
Delhi power demand

Delhi Power Demand: भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी में आज बिजली की अधिकतम मांग सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई।

दिल्ली में बिजली की मांग ने एक दिन पहले ही पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ा था और आज अब तक का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इस, बीच देश भर में 20 मई को बिजली की अधिकतम मांग 2,28,719 मेगावॉट दर्ज की गई।

दिल्ली में कितनी पहुंची बिजली की मांग?

राष्ट्रीय राजधानी में बीते कुछ दिनों से बिजली की मांग (Power Demand in Delhi) में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिल्ली में आज दिन में 3 बजकर 33 मिनट पर बिजली की अधिकतम मांग 7,572 मेगावाट दर्ज की गई। जो इस साल की अब तक की सबसे अधिक मांग है।

रविवार को रात 11 बजकर 26 मिनट पर बिजली की अधिकतम मांग 7,164 मेगावाट थी। इस तरह एक दिन में बिजली की अधिकतम मांग में 5.70 फीसदी इजाफा हुआ है। बिजली की अधिकतम मांग ने आज पिछले साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। पिछले साल 22 अगस्त को दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 7,438 मेगावाट दर्ज की गई थी।

बीएसईएस डिस्कॉम की बीआरपीएल ने 3,404 मेगावॉट और बीबाईपीएल ने 1,728 मेगावॉट , जबकि टाटा पावर डिस्कॉम की टीपीडीडीएल ने 2,225 मेगावॉट बिजली की अ धिकतम मांग की पूर्ति की।

दिल्ली में कहां तक जा सकती है बिजली की अधिकतम मांग?

DTL के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। आज तो इसकी मांग के सारे रिकॉर्ड टूट गए।

आमतौर पर दिल्ली में जुलाई-अगस्त में उमस बढ़ने के दौरान बिजली की अधिकतम मांग के रिकॉर्ड टूटते हैं। लेकिन इस साल मई महीने में ही बिजली की अधिकतम मांग सर्वकालिक स्तर पर पहुंच गई है।

इसी तरह गर्मी पड़ती रही है तो इस महीने ही बिजली की अधिकतम मांग 8,000 मेगावॉट को पार कर सकती है और इस साल यह 8,200 मेगावॉट पहुंचने की संभावना है।

Advertisement
First Published - May 21, 2024 | 4:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement