facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Power Demand: पारा गर्म होने से दिल्ली में बढ़ने लगी बिजली की मांग

Advertisement

मौसम विभाग के गर्मी ज्यादा पड़ने के अनुमान से इस साल दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 8,000 मेगावाट पार कर सकती है।

Last Updated- April 25, 2024 | 5:39 PM IST
India Bets Big on Power Grid Upgrade, ₹7.9 Lakh Crore Push by 2036. Can It Solve Electricity Crisis?

गर्मी बढ़ने के साथ ही दिल्ली में बिजली की मांग (Power Demand) बढ़ने लगी है। बीते कुछ दिनों से बिजली की मांग में बढ़ोतरी देखी जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी में बिजली की अधिकतम मांग 5,000 मेगावाट को पार कर चुकी है। इस साल गर्मियों में बिजली की मांग का पिछला रिकॉर्ड टूट सकता है।

मौसम विभाग ने इस साल ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका जाहिर की है। विभाग के अनुसार इस साल अधिकतम तापमान और लू के दिनों की संख्या ज्यादा रह सकती है।

दिल्ली में कितनी पहुंची बिजली की मांग?

राष्ट्रीय राजधानी में बीते कुछ दिनों से बिजली की मांग में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इन दिनों में दिल्ली में 3 से 4 बजे के बीच अधिकतम मांग दर्ज की जा रही है।

दिल्ली में आज दिन में 3 बजकर 35 मिनट पर बिजली की अधिकतम मांग 5,148 मेगावाट दर्ज की गई। जो इस साल की अब तक की सबसे अधिक मांग है। बुधवार को यह आंकड़ा 4,930 मेगावाट था। इस तरह एक दिन में बिजली की अधिकतम मांग में करीब 4.5 फीसदी इजाफा हुआ है। रविवार को बिजली की अधिकतम मांग 4,578 मेगावाट थी।

इस साल बिजली की मांग का क्या है अनुमान?

दिल्ली में बिजली की मांग के आंकड़े रखने वाली दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (DTL) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस साल गर्मी ज्यादा पड़ने का अनुमान लगाया गया है। ऐसे में दिल्ली में बिजली के पिछले रिकॉर्ड टूट सकते हैं और अधिकतम मांग पहली बार 8,000 मेगावाट पार कर सकती है।

पिछले साल दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 7,438 मेगावाट थी, जबकि बिजली की अधिकतम मांग का अब तक का रिकॉर्ड 7,695 मेगावाट का है, जो 2022 में बना था। अधिकारी ने कहा कि इस साल आज सबसे अधिक बिजली की मांग दर्ज की गई। लेकिन मांग बढ़ने का बिजली की आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा और ना ही बिजली कटौती करनी पड़ी।

डिस्कॉम की क्या है तैयारी

दिल्ली में बीएसईएस (BSES) और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन (TPDDL) डिस्कॉम कंपनियां बिजली की आपूर्ति करती हैं। बीएसईएस डिस्कॉम के एक अधिकारी ने बताया कंपनी ने बिजली संभावित मांग की पूर्ति करने के लिए लंबी व छोटी अवधि के समझौते किए हैं।

बीएसईएस डिस्कॉम की बिजली की अधिकतम मांग करीब 5,500 मेगावाट रह सकती है। TPDDL ने भी बिजली की बढ़ने वाली मांग की पूर्ति के इंतजाम कर लिए हैं।

Advertisement
First Published - April 25, 2024 | 5:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement