facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, मौसम रहेगा ठंडा

मौसम विभाग ने सामान्य रूप से बादल छाये रहने और हल्की बारिश होने या बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

Last Updated- April 15, 2024 | 11:50 AM IST
Delhi Weather

Delhi Weather: दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना है और अगले पांच दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह अनुमान जताया है।

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में शनिवार को बारिश के बाद से आसमान में बादल छाए हुए हैं जिससे दिल्ली वालों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है।

दिल्ली में सोमवार को सुबह मिनिमम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे तक ह्यूमिडिटी का लेवल 75 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने सामान्य रूप से बादल छाये रहने और हल्की बारिश होने या बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग ने बताया कि दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

हालांकि मंगलवार से गुरुवार तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार और शनिवार को फिर से हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

इसके अलावा मंगलवार से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है और शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

First Published - April 15, 2024 | 11:50 AM IST

संबंधित पोस्ट