facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India पर DGCA ने ठोका 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना, इस वजह से की कार्रवाई

Advertisement

बुधवार को जारी बयान के अनुसार, नियामक ने एक एयरलाइन कर्मचारी से स्वैच्छिक सुरक्षा रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद विस्तृत जांच की।

Last Updated- January 24, 2024 | 1:55 PM IST
Air India-एयर इंडिया

विमानन नियामक DGCA ने एयर इंडिया (Air India) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका है। बता दें कि यह कार्रवाई सुरक्षा नियमों के उल्लघंन को लेकर की गई है।

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने कुछ लंबे मार्गों पर संचालित उड़ानों के संबंध में सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के लिए एयरलाइन एयर इंडिया पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

बुधवार को जारी बयान के अनुसार, नियामक ने एक एयरलाइन कर्मचारी से स्वैच्छिक सुरक्षा रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद विस्तृत जांच की। इसमें कुछ लंबी दूरी के महत्वपूर्ण मार्गों पर Air India द्वारा संचालित उड़ानों में सुरक्षा उल्लंघन का आरोप लगाया गया था।

डीजीसीए ने कहा कि चूंकि जांच में प्रथम दृष्टया एयरलाइन द्वारा गैर-अनुपालन का पता चला। इसके बाद एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। सुरक्षा रिपोर्ट Air India द्वारा संचालित पट्टे पर दिए गए विमानों से संबंधित है।

डीजीसीए ने बयान में कहा, “चूंकि पट्टे पर दिए गए विमानों का परिचालन नियामक/ओईएम प्रदर्शन सीमाओं के अनुरूप नहीं था, इसलिए डीजीसीए ने प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए एयर इंडिया पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।”

यह भी पढ़ें: आदित्य बने InterGlobe Enterprises के समूह सीईओ

हाल में इंडिगो पर भी लगा था जुर्माना

इससे पहले नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने पिछले सप्ताह हवाईअड्डे के टरमैक पर यात्रियों के खाना खाने की घटना पर इंडिगो (Indigo) और मुंबई हवाईअड्डा संचालक एमआईएएल पर कुल 1.80 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) के आदेश के मुताबिक, इंडिगो पर 1.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया जबकि एमआईएएल पर 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 1:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement