facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशन पर मार्च तक बकाया 10,000 करोड़ रुपये होगाः SIDBI

Advertisement

SIDBI के अधिकारी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) एवं एमएफआई क्षेत्र पर उसका बकाया 5,000 करोड़ रुपये था।

Last Updated- February 22, 2024 | 4:06 PM IST
SIDBI
Representative Image

चालू वित्त वर्ष के अंत तक सूक्ष्म-वित्त संस्थानों (एमएफआई) पर भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) का कुल बकाया 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

सिडबी के उप-प्रबंध निदेशक प्रकाश कुमार ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि पिछले वित्त वर्ष में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) एवं एमएफआई क्षेत्र पर उसका बकाया 5,000 करोड़ रुपये था।

कुमार ने पूर्वी भारत सूक्ष्म-वित्त सम्मेलन के मौके पर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘सिडबी ने 1995-96 से एमएफआई को समर्थन देना शुरू किया था और इस दौरान एमएफआई क्षेत्र के लिए काफी काम किया है। वित्त वर्ष 2022-23 में एमएफआई का कुल बकाया 5,000 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष में यह 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।’’

इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले वित्त वर्ष के अंत तक यह राशि 40 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी।

उन्होंने कहा कि समाज पर सूक्ष्म वित्त संस्थानों के प्रभाव का आकलन करने के लिए सिडबी ने एक अध्ययन शुरू किया है। यह अध्ययन इस बात का पता लगाने के लिए अहम है कि एमएफआई क्या पूरी तरह व्यावसायिक हितों के लिए चलाए जाते हैं या उनका कोई सामाजिक प्रभाव भी होता है।

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 4:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement