facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तगड़े झटके, नेपाल रहा केंद्र…6.2 मापी गई तीव्रता!

Advertisement

भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोग अपने दफ्तरों से बहार निकल आये और कुछ देर के लिए अफरा-तफरा का माहौल बन गया।

Last Updated- October 03, 2023 | 7:07 PM IST
Earthquake Today

Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को भूकंप (Earthquake) के जोरदार झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि ये लखनऊ, दिल्ली, गुरुग्राम समेत जयपुर में भी महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेपाल (Nepal) था और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.2 मांपी गई। यह झटके भारतीय समय अनुसार, 14:51 बजे महसूस किए गए।

भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोग अपने दफ्तरों से बहार निकल आये और कुछ देर के लिए अफरा-तफरा का माहौल बन गया। इस बीच दिल्ली पुलिस ने भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

दिल्ली पुलिस ने एक्स पर ट्वीट किया,”हेलो दिल्ली वालों! हमें आशा है कि आप सभी सुरक्षित हैं। कृपया अपनी इमारतों से बाहर सुरक्षित स्थान पर आ जाएं, लेकिन घबराएं नहीं। लिफ्ट का प्रयोग न करें।

इससे पहले सोमवार को मेघालय में 5.2 तीव्रता का भूकंप आने से असम और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में झटके महसूस किए गए थे। भूकंप सोमवार शाम करीब 6:15 बजे आया, जिसका केंद्र रेसुबेलपारा से 3 किमी दूर उत्तरी गारो हिल्स में जमीन से 10 किमी की गहराई में था।

वहीं, रविवार रात को हरियाणा के कुछ इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रविवार रात 11.26 बजे 2.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र हरियाणा में रोहतक से 7 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में स्थित था।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 3:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement